फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अश्लीलता का वीडियो' वायरल करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एक की मां ने की मरने की कोशिश

Sat, 07 Jul 2018 03:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 03:41 PM IST
Unnao viral video Case four arrested
वायरल वीडियो का एक सीन
उन्नाव में महिला के साथ छह युवकों द्वारा जबरदस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तीन दिन बाद इस मामले में इसके एक नाबालिग सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- आत्महत्या करने पहुंची एक आरोपी की मां...
 
Unnao viral video Case four arrested
वायरल वीडियो का एक सीन
शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी चोरी के आरोप में पहले से जेल में है। शनिवार को दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। अब केवल एक लड़के की तलाश है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तलाश कर उसके भी बयान दर्ज किए हैं। उसका मेडिकल और 164 के बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक आरोपी की थाने में पिटाई की जानकारी होने पर एक आरोपी की मां खुदकुशी के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। लोगों ने वेंडरों की मदद से उसे बचा लिया। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई...

 
Unnao viral video Case four arrested
वायरल वीडियो का एक सीन
उन्नाव गंगाघाट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक नाबालिग सहित छह लोगों द्वारा गंगा के किनारे एक यूकेलिप्टस के बाग में जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल होने के बाद  सनसनी फैल गई। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई। मामला मीडिया में आने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस हरकत में आई। गंगाघाट पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है एक आरोपी ...
 
विज्ञापन
Unnao viral video Case four arrested
वायरल वीडियो का एक सीन
पहचान होने पर गंगाघाट थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी विपिन, रितिक, पवन, विमल और सहजनी गांव निवासी राहुल और एक नाबालिग के खिलाफ गुरुवार रात करीब 11 बजे एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही दबिश शुरू कर विमल और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है। शुक्रवार सुबह पुलिस उस महिला तक भी पहुंच गई जिसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बारी-बारी दुष्कर्म किया ...
Unnao viral video Case four arrested
वायरल वीडियो का एक सीन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह की घटना है। वह दवा लेने गई थी। तभी गांव का एक युवक मिल गया तो वह उससे बात करने लगी। युवक के जाने के बाद छह लोग पहुंचे और उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करके जंगल में खींच ले गए और सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि सभी को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed