{"_id":"5b408fd94f1c1b9d468b522f","slug":"unnao-viral-video-case-four-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अश्लीलता का वीडियो' वायरल करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एक की मां ने की मरने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'अश्लीलता का वीडियो' वायरल करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, एक की मां ने की मरने की कोशिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:41 PM IST
वायरल वीडियो का एक सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में महिला के साथ छह युवकों द्वारा जबरदस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तीन दिन बाद इस मामले में इसके एक नाबालिग सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वायरल वीडियो का एक सीन
शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी चोरी के आरोप में पहले से जेल में है। शनिवार को दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। अब केवल एक लड़के की तलाश है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तलाश कर उसके भी बयान दर्ज किए हैं। उसका मेडिकल और 164 के बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक आरोपी की थाने में पिटाई की जानकारी होने पर एक आरोपी की मां खुदकुशी के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। लोगों ने वेंडरों की मदद से उसे बचा लिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई...
वायरल वीडियो का एक सीन
उन्नाव गंगाघाट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक नाबालिग सहित छह लोगों द्वारा गंगा के किनारे एक यूकेलिप्टस के बाग में जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई। मामला मीडिया में आने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस हरकत में आई। गंगाघाट पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है एक आरोपी ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है एक आरोपी ...
विज्ञापन
वायरल वीडियो का एक सीन
पहचान होने पर गंगाघाट थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी विपिन, रितिक, पवन, विमल और सहजनी गांव निवासी राहुल और एक नाबालिग के खिलाफ गुरुवार रात करीब 11 बजे एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही दबिश शुरू कर विमल और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है। शुक्रवार सुबह पुलिस उस महिला तक भी पहुंच गई जिसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बारी-बारी दुष्कर्म किया ...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बारी-बारी दुष्कर्म किया ...
वायरल वीडियो का एक सीन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह की घटना है। वह दवा लेने गई थी। तभी गांव का एक युवक मिल गया तो वह उससे बात करने लगी। युवक के जाने के बाद छह लोग पहुंचे और उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करके जंगल में खींच ले गए और सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि सभी को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले।