फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माैसी के साथ दवा लेकर लाैट रही युवती काे बोलेरो ने दी लिफ्ट, फिर चलती गाड़ी में किया गैंगरेप

Fri, 16 Mar 2018 01:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
two women gangraped in car kannauj
डेमाे पिक
दो परिचित युवकों की बोलेरो में बैठकर लखनऊ से फर्रुखाबाद घर के लिए रवाना होना युवती और उसकी मौसी को बुधवार रात भयावह जख्म दे गया। नशे में धुत दोनों युवकों ने उनसे बारी-बारी दुष्कर्म किया और मानीमऊ में जीटी रोड पर फेंककर भाग निकले।


 
two women gangraped in car kannauj
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र एक गांव की करीब 32 साल की युवती अपनी मौसी के साथ बुधवार को लखनऊ के मानक नगर नहर के पास रहने वाले एक निजी डाक्टर से दवा लेने गई थी। रात करीब 10 बजे वे सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच हरदोई के माधौगंज अटवा कुरसठ निवासी नितिन तिवारी बोलेरो लेकर पहुंचा। साथ में उसका पड़ोसी परमेश्वर भी था।

 
two women gangraped in car kannauj
डेमाे पिक
पहले से परिचित होने के कारण नितिन ने उन्हें घर छोड़ देने का भरोसा दिया। दोनों उसकी बोलेरो में बैठ गईं। नितिन ने रास्ते में कुछ और सवारियों को भी बैठाया, जिन्हें संडीला में उतार दिया। इसके बाद वह बोलेरो मुख्य मार्ग से हटकर सुनसान स्थान पर ले गया। यह देख युवती और उसकी मौसी ने आपत्ति की तो दरिंदों ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की और बारी-बारी से कई बार दाेनाे के साथ रेप किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
two women gangraped in car kannauj
डेमाे पिक
तड़के करीब तीन बजे दोनों को चलती बोलेरो से मानीमऊ में तिखवा गांव के सामने फेंक दिया। युवती और उसकी मौसी किसी तरह पास के ढाबे पर पहुंची। वहां मैनपुरी के ट्रक चालक के मोबाइल से महिला हेल्पलाइन 1090 पर पूरी घटना बताई। मानीमऊ चौकी पुलिस दोनों को आशा ज्योति केंद्र ले गई और सुबह मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

 
विज्ञापन
two women gangraped in car kannauj
डेमाे पिक
पीड़ित महिलाओं ने बताया कि संडीला से गाड़ी आगे बढ़ने के बाद नितिन व परेमश्वर ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौसी को बंधक बनाकर गाड़ी में पीछे डाल दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बीमार युवती के साथ गैंगरेप किया। बदहवास होने के बाद पीड़ित युवती को गाड़ी के पीछे बैठाया और फिर उसकी मौसी से गैंगरेप किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed