फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कन्नौज में मूर्तियां तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश  

Thu, 01 Feb 2018 04:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Feb 2018 04:43 PM IST
सार

- तोड़ी गईं मूर्तियां बदलने को मुस्लिमों ने भी चंदा दिया 
- कन्नौज का अमनचैन बिगाड़ने पर आमादा अराजकतत्वों को दिया करारा जवाब 
- चंदा करके मूर्तियां खरीदने के लिए आगरा रवाना हुए हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग  
 

विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere by breaking sculptures in Kannauj
अराजक तत्वों ने की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश

अराजकतत्वों ने कन्नौज के प्राचीन मंदिर की कई मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दीं। इससे तनाव फैल गया। यह देख दोनों ही संप्रदायों के समझदार लोग आगे आए और मिल बैठकर नई मूर्तियां लगवाने का फैसला लिया। लोगों को समझा-बुझाकर उनका गुस्सा शांत कर जिले की शांत फिजा में सांप्रदायिकता का जहर घुलने से बचा लिया। नई मूर्तियां खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने भी चंदा दिया।

 

Trying to spoil the atmosphere by breaking sculptures in Kannauj
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

कन्नौज जिले में दो दिन से अराजकतत्व कहीं न कहीं उपद्रव कर रहे हैं। पुलिस की तमाम चौकसी के बाद भी मंगलवार रात तेराजाकेट कस्बे के प्राचीन मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। कई छोटी मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बड़ी मूर्ति को कुदाल से उखाड़ने के बाद उसे तोड़ दिया। यहां लगे कलेंडर और चित्रों का ढेर लगाकर आग लगा दी। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, पर दोनों ही संप्रदाय के समझदार लोगों ने शहर का माहौल बिगड़ने से बचा लिया। अधिकारियों ने भी उनके कंधे से कंधा मिलाया। 

Trying to spoil the atmosphere by breaking sculptures in Kannauj
डीएम व एसपी ने समझाबुझाकर शांत कराया

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम रविंद्र कुमार व एसपी हरीश चंदर भी मौके पर पहुंच गए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने क्षतिग्रस्त मूर्तियों को फिर से स्थापित कराने का भरोसा दिया। तुरंत चंदा इकट्ठा किया जाने लगा। कस्बे के इकरार ने 11 सौ रुपये, अल्लाह रक्खू ने एक हजार रुपये व गुरसहायगंज कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने 51 सौ रुपये दिए। कुछ अन्य लोगों ने भी चंदा दिया। आननफानन हिंदू समाज के लोगों के साथ मुस्लिम भी नई मूर्तियां खरीदने के लिए आगरा रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere by breaking sculptures in Kannauj
स्वाट और सर्विलांस ने शुरू की जांच

प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिया कि अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखते-देखते तनावग्रस्त माहौल में भाईचारे की बयार बह निकली। आगरा जाने वालों में शरद दुबे, अनिल पाल, हरिशंकर, इकरार व अल्लाह रक्खू हैं। पूर्व प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही प्रशासन के सहयोग से मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना कराई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed