अाबरू बचाने के लिए जिन भाईयाें से सीखती थी कराटे उन्हाेंने अश्लील विडियाे बना, किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल दहला देने वाली ये घटना कानपुर के चकेरी इलाके की है। मूलरूप से रायबरेली निवासी एक छात्रा हरजेंदरनगर में किराये पर कमरा लेकर रहती है। वह बंगाली कालोनी निवासी उमाशंकर गौतम के यहां कराटे सीखती थी।
छात्रा का आरोप है कि कुछ दिन पहले कोच प्रशिक्षक उमाशंकर गौतम और उसके भाई गोविंद गौतम ने बहाने से उसे अपने घर बुलाया। मिठाई में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली।
10 जनवरी को उमाशंकर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्नाव ले गया और कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद इलाहाबाद से उसकी पत्नी आई तो पता चला उमाशंकर शादीशुदा है।