फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां से गुजरें ताे संभल कर, जरा सी चूक अाैर सिर धड़ से अलग

Mon, 19 Feb 2018 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
save your life from this thing
डेमो पिक
फसलाें की सुरक्षा के लिए प्रयाेग किए जाने वाले ब्लेड वायर जानवराें के लिए ही नहीं इंसानाें के लिए भी जानलेवा हाे गए है। एक चूक अाैर अापका सिर धड़ से अलग। अाप जब भी खेताें के अासपास से गुजरें ताे संभल कर जाएं। 


 

 

save your life from this thing
डेमो पिक
भरुआसुमेरपुर में अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए खेतों में लगाए गए ब्लेड वायर अब इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। पहले अन्ना मवेशी इन तारों की चपेट में आकर आए दिन लहूलुहान हो रहे थे। वहीं, सड़कों के किनारे लगाए जाने से वाहन चालक भी इसकी चपेट में आकर जान गवां रहे हैं। शनिवार को बांकी-पलरा मार्ग पर ब्लेड वायर से एक होनहार छात्र की जान चली गई।

 

 

save your life from this thing
डेमो पिक

जबकि उसकी बहन अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। इन घटनाओं से लोगों में आक्रोश बढ़ा है। लोगों ने इसको हटाए जाने की प्रशासन से मांग की है। बुंदेलखंड में अन्ना मवेशियों से किसान परेशान हैं। फसलों को बचाने के लिए किसान पहले कटीले तार लगाते थे, लेकिन अब कम लागत लगने के कारण ब्लेड वायर लगाकर फसलों को बचा रहे हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
save your life from this thing
डेमो पिक

अब यह ब्लेड वायर मवेशियों व लोगों को भी घातक साबित होने लगे हैं। ब्लेड वायर की चपेट में आकर हजारों गौवंश लहूलुहान हालत में देखे जा सकते हैं। शनिवार को विदोखर मेंदनी निवासी होनहार छात्र रामजी अग्निहोत्री की बाइक अनियंतित्र को होकर ब्लेड वायर की चपेट में आ गई, जिससे रामजी के पैर कट गया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।

 

 

विज्ञापन
save your life from this thing
डेमो पिक
बहन रुचि अग्निहोत्री को इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। पलरा गांव के पूर्व प्रधान इद्रंपाल सिंह यादव का कहना है कि इस ब्लेड वायर को प्रशासन को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इसे हटाने के लिए कार्रवाई करना चाहिए। कटीले तारों से भी अन्ना मवेशियों को रोका जा सकता है। इसके पहले देवगांव मार्ग पर पत्योरा निवासी घायल हो गया था। जिसका शनिवार को आपरेशन हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed