फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1998 में चर्चा में आया था 'बाबा' वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम

Sat, 23 Dec 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
reality of baba virendra dev dixit ashram
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
नई दिल्ली के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय मामले की जड़ें फर्रुखाबाद से जुड़ीं हैं। वीरेंद्र देव दीक्षित का कंपिल में गंगा रोड स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विद्यालय 1998 में पहली बार चर्चा में आया था। यहां कोलकाता से लाई गई युवती को बंधक बनाने और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न, पुलिस से मुठभेड़ समेत अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 
reality of baba virendra dev dixit ashram
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
कंपिल के अलावा फर्रुखाबाद में सिकत्तरबाग मोहल्ले में वीरेंद्र देव का आश्रम है। कंपिल क्षेत्र के गांव चौधरियान निवासी सोहन लाल दीक्षित के दो बच्चे वीरेंद्र देव दीक्षित और दूसरी पुत्री थी। 1975 में उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह घर से चले गए थे। 1984 में पिता की मृत्यु के बाद वीरेंद्र देव लौट कर कंपिल आए और अपने पैतृक मकान में कुछ लोगों के सहयोग से आध्यात्मिक कार्यक्रम शुरू किया। तब से आश्रम में गतिविधियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं ।
 
reality of baba virendra dev dixit ashram
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
30 मार्च, 1998 को कोलकाता की युवती के माता पिता ने कंपिल थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष विजय सिंह यादव को पुत्री को आश्रम में बंधक बनाने की शिकायत की थी। पीड़ित माता-पिता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई थी। तब पुलिस ने आश्रम में छापेमारी की। पीड़ित युवती को बरामद कर नारी निकेतन भेजा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
reality of baba virendra dev dixit ashram
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
आश्रम के 11 सेवादारों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। वीरेंद्र देव का सिकत्तर बाग और कंपिल में स्थित आश्रम किले के समान है। आश्रम का गेट हर समय बंद रहता है। लोगों का कहना है कि आश्रम में कई महिला और किशोरियां है, लेकिन कभी आश्रम के बाहर निकलतीं नजर नहीं आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed