{"_id":"57ffed2c4f1c1bc67b290269","slug":"rave-party-in-hookah-bars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार में चल रही थी रेव पार्टी, पकड़े गए बड़े घराने के बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुक्का बार में चल रही थी रेव पार्टी, पकड़े गए बड़े घराने के बच्चे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Oct 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
दो साल से चल रहा था अवैध हुक्का रेस्टोरेंट
- फोटो : Sanjay Lochan Pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके किदवई नगर में स्थित एक अवैध हुक्का बार रेस्टोरेंट में मुंबइया तर्ज पर आयोजित रेव पार्टी में अय्याशी के हाईप्रोफाइल अड्डे का खुलासा हुआ है। बृहस्पविार को गोविंद नगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारकर शराब और बीयर के नशे में मौज-मस्ती कर रहे 48 नाबालिग लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में दो लड़के और दो लड़कियां नेत्र चिकित्सक हैं, जो डिप्लोमा के साथ प्रैक्टिस भी करते हैं। एक सत्ताधारी दल के विधायक का भतीजा भी है।
500 का टिकट, लड़कियों की इंट्री फ्री
हुक्का रेस्टोरेंट से बाहर निकलती लड़कियां
- फोटो : Sanjay Lochan Pandey
बिना लाइसेंस चल रहे इस बार पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के निहाल यादव ने रेव पार्टी आयोजित की थी। इसमें करीब 100 नाबालिग लड़के और लड़कियां शामिल हुए। नशे में धुत लड़के-लड़कियां डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। कुछ जोड़े एकांत में मौज-मस्ती में लिप्त थे। इसी दौरान सीओ ने गोविंद नगर, बर्रा और नौबस्ता थाने की फोर्स के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मार दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट की घेराबंदी कर 48 लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ लिया। बाकी लड़के-लड़कियां मौका पाकर भाग निकले। कई कमरों में छिप गए, जिन्हें निकाला गया।
बच्चों को बर्बाद करने का अड्डा पकड़ा
हुक्का बार में परोसी जा रही थी शराब
- फोटो : Sanjay Lochan Pandey
पुलिस को रेस्टोरेंट से बीयर और शराब की खाली और भरी बोतलों के साथ हुक्के में प्रयोग होने वाली सुगंधित तंबाकू मिली है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक और पार्टी आयोजित करने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। पार्टी आयोजक साउथ के एक बड़े सपा नेता का करीबी है। देर रात पुलिस ने नाबालिगों को हिदायत देने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुक्का बार में पकड़ी गई बीयर
हुक्का बार से जब्त की गई ढेरों बियर की केन
- फोटो : Sanjay Lochan Pandey
सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों में एक खुद को सत्ताधारी विधायक का भतीजा विवेक बता रहा था, एक खुद को भाजपा नेता शिवम बता रहा था। पकड़े गए नेत्र रोग में डिप्लोमा कर रहे देवेंद्र और गौरव और दो लड़कियां बालिग हैं। अन्य सभी नाबालिग कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हैं। ये लोक निर्माण विभाग के कांट्रेक्टर, बीओबी के मैनेजर, केडीए कर्मी, रेलवे के दो टिकट कलेक्टर और ईंट भट्ठा कारोबारी के बेटे-बेटियां हैं।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के चल रहा था बार
हुक्काबार में छापेमारी के दौरान ली गई तस्वीर, किदवई नगर- कानपुर
- फोटो : Sanjay Lochan Pandey
किदवई नगर के ब्लॉक स्थित द बर्निंग हुक्का बार में रेव पार्टी बृहस्पतिवार को पहली बार आयोजित नहीं हुई थी। पुलिस की शह पर यहां नशेबाजी के साथ ही मौज-मस्ती का जश्न अक्सर होता था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि आस-पास के लोगों का रहना दूभर हो चुका था, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं करती थी।