फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप पीड़िता की आंखों पर बरसाये डंडे, किशोरी अब देख नहीं पा रही

Thu, 16 Mar 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
rape victim brutally beaten in unnao
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव में रेप पीड़ित लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बलात्कार के मुकदमे में सुलह करने का दबाव न मानने पर आरोपी के बड़े भाई ने दुष्कर्म पीड़ित लड़की की आंखों में ताबड़तोड़ डंडे बरसाना शुरू कर दिया। उसे बेहोशी की हालत में देख वहां से भाग खड़ा हुआ। पीड़ित किशोरी दोनों आखों से देख नहीं पा रही है। एएसपी आरएस गौतम का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

 

किशोरी गर्भवती हो गई थी

rape victim brutally beaten in unnao
डेमो पिक
माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक मंदबुद्धि किशोरी से दो साल पहले 15 मई 2015 को पड़ोस के गांव निवासी एक युवक ने अपने साथी की मदद से दुष्कर्म किया था। घटना का पता तब चला जब किशोरी गर्भवती हुई थी। पीड़िता के पिता की तहरीर और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक व उसके साथी को जेल भेजा था। ममाला न्यायालय में विचाराधीन है। रेप के आरोपी को बचाने के लिए परिजन किशोरी व उसके परिजनों पर मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे थे।

 

लड़की की दोनों आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें

rape victim brutally beaten in unnao
डेमो पिक
सुलह के लिए राजी न होने की खुन्नस में बुधवार दोपहर शौच के लिए गई किशोरी को आरोपी युवक के बड़े भाई पुत्तन ने किशोरी को गांव के बाहर पुणिंद सिंह की बाग में रोक लिया और सुलह करने का दबाव बात कही। किशोरी ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। हमलावर ने किशोरी के चेहरे पर डंडों से वार कर दिया। इससे किशोरी की दोनों आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आ गईं। किशोरी काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो छोटी बहन उसे खोजने निकली। पीड़िता बाग में झाड़ी के बीच लहूलुहान पड़ी थी। उसको आंखों से खून बह रहा था और वह कुछ भी देख नहीं पा रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में हो रहा इलाज

rape victim brutally beaten in unnao
डेमो पिक
वह जैसे-तैसे बड़ी बहन को लेकर घर पहुंची तब उसने पिता को आपबीती बताई। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बेटी को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर राकेश कुमार ने दोनों आंखों में गंभीर चोट होने से किशोरी को कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि किशोरी की आंखों में गहरी चोटें हैं उसकी आंखों की रोशनी बच पाएगी या यह तो इलाज पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा। उधर माखी थाना पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

विज्ञापन

एएसपी ने दिलाया मदद का भरोसा

rape victim brutally beaten in unnao
डेमो पिक

अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि पीड़िता के पिता से तहरीर देने को कहा गया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी के  लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राहत कोष से पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही नि:शुल्क इलाज भी कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed