फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र 70 साल, एक पैर कटा अाैर दूसरा टूटा फिर भी पुलिस काे है इनसे खाैफ

Thu, 03 Nov 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
police reported fake FIR on Old age men
इसी विकलांग वृद्घ से है यूपी पुलिस काे डर


भई कमाल करती है यूपी पुलिस। राेज नए-नए कारनामाें से चर्चा ताे इनकी हाेती ही रहती है। फिलहाल जाे इन्हाेंने किया है वह शायद सुन अाप गुस्से से लाल हाे जाएं, क्याेंकि खबर ही एेसी है। मामला फर्रूखाबाद के कमालगंज एरिया का है। जहां दाेनाें पैर से विकलांग एक 70 वर्षीय वृद्घ काे पुलिस समाज के लिए खतरा बता रही है। पुलिस काे डर है कि कहीं ये बुजुर्ग किसी की जान न ले ले। इसी डर के चलते पुलिस ने बुजुर्ग का शांतिभंग में चालान कर दिया है। अागे पढ़िए अाखिर क्या है पूरी कहानी...

 
police reported fake FIR on Old age men
यूपी पुलिस
दरअसल यहां कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव टड़ौआ के 70 वर्षीय मुन्नालाल विकलांग हैं। उनका एक पैर दुर्घटना में कट गया था ताे दूसरा पैर टूटा हुअा है। अब वह चाहकर भी पैर से चलने की ताे दूर खड़े भी नहीं हाे पा रहे। एेसे समय उनके हाेश तब उड़ गए जब उनके हाथ में काेर्ट की नाेटिस लगी। इस नाेटिस में उनपर शांतिभंग करने का अाराेप लगाते हुए चालान करने की बात कही गई थी।

 
police reported fake FIR on Old age men
विकलांग
नाेटिस मिलते ही मुन्नालाल के हाेश उड़ गए। वह परिजनाें के सहारे डीएम के पास पहुंच गए अाैर अपनी हलात दिखाते हुए नाेटिस से जान बचाने की गुहार लगाई। खैर डीएम साहब ने भी मामले की शिकायत पर जांच करवाने की बात कहते हुए उन्हें चलते किया। अब मुन्नालाल काे गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
police reported fake FIR on Old age men
बुजुर्ग
दरअसल मामला कुछ दिनाें पहले का है। काेटा चयन काे लेकर एक बैठक हुई थी, जिसमें जमकर बवाल हुअा था। पुलिस ने इसी मामले में कई लाेगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसी में मुन्नालाल का भी नाम पुलिस ने डाल दिया। जबकि मुन्नालाल ने मामले में किसी भी तरह से संल्प्तिता हाेने से इंकार किया। थानाध्यक्ष मोहित यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके परिजन विकलांग वृद्ध की फोटो और एक आईडी लेकर थाने आए उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed