{"_id":"5aa021404f1c1bd8548b4b35","slug":"police-found-dead-body-in-brefcase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पुलिस वालाें ने खाेली पुलिया पर रखी अटैची ताे अंदर का नजारा देख दहल गया दिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब पुलिस वालाें ने खाेली पुलिया पर रखी अटैची ताे अंदर का नजारा देख दहल गया दिल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक महेन्द्र
यूपी के औरैया में एक युवक का शव अटैची में बंद दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव गांव में एक नाले से पुलिस ने बरामद किया है। युवक की दो दिन पहले ही कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मृतक के ममेरे भाई ने युवक की पहचान गुमशुदा भाई के रूप में की। जानिए क्या है पूरा मामला।
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस
दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव व आजादपुर के बीच ग्रामीणों ने एक बंद अटैची को नाले की पुलिया में पड़ा देखा। जिससे बहुत तेज सडांध निकल रही थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें बिजली के तार से बंधा एक युवक का शव निकला। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वंदना सिंह भी मौके पर पहुंच गईं। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दहगांव में बंद अटैची से बरामद युवक के शव को खोलने पर पुलिस भी सकते में पड़ गई।
मृतक के परिजन
हत्या करने के बाद युवक के हाथ पैर पहले तार से बांधे गए उसके बाद उसके शव को एक प्लास्टिक की पन्नी में डाला गया। इसके बाद फिर से शव को तार से बांध कर एक दूसरी प्लास्टिक की पन्नी में डालने के बाद ऊपर से तार से बांधकर फिर अटैची में पैक किया गया। यही नहीं अटैची के ऊपर भी कई राउंड तार बांधी गई थी। एसपी संजीव त्यागी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
माैके पर पुलिस
इसी बीच मृतक के भाई बबलू उर्फ सर्वेश ने युवक की पहचान पढ़ीन गांव निवासी अपने भाई महेंद्र पाल उर्फ दीपू (33) पुत्र रामऔतार के रूप में की। मृतक की पत्नी नीरजा ने बताया कि 5 मार्च को पति महेंद्र बबीना में अपने मामा रामबाबू पाल उर्फ फौजी के घर लड़के के लगुन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। फिर वह वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
परिजन
महेंद्र के गायब होने की सूचना उन्होंने फफूंद व औरैया कोतवाली में मंगलवार को ही दे दी थी। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे आयुष (7) व अनुज (5) हैं। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि मामला बहुत ही संगीन प्रतीत हो रहा है। युवक के शव को देखकर यह लग रहा है कि इस तरह की घटना करने वाला निश्चित ही कोई शातिर अपराधी ही होगा। युवक की हत्या कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगी।