Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two more suspects, absconding in a mobile shop theft

Rishikesh News: मोबाइल की दुकान से चोरी कांड में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Nov 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Two more suspects, absconding in a mobile shop theft
- मामले में पूर्व में चार आरोपी हो चुके है गिरफ्तार, अब तक कुल छह पहुंचे सलाखों के पीछे
विज्ञापन

- हरिद्वार रोड स्थित मोबाइल की दुकान में छह नवंबर को हुई थी चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हरिद्वार रोड स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट वॉच और एयर स्पीकर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व में गिरफ्तार चार आरोपियों से भी काफी चोरी का सामान बरामद हुआ था।


बीते छह नवंबर की रात को चोरों ने ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर स्थित गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेमो फोन चोरी किए थे। पुलिस ने दुकान स्वामी अश्वनी गुप्ता निवासी शिवाजी नगर की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। नौ नवंबर को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और एक आईपैड बरामद किया था। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस और संजीव उर्फ संदीप के नाम सामने आए थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी। शनिवार को पुलिस ने रायवाला थाने से आगे चाय की दुकान के पास से शेखर चौधरी उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से चोरी किया हुआ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नेपाली फार्म की ओर जा रहे दूसरे आरोपी संजीव उर्फ संदीप को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, एचपी लैपटॉप, एक्सपैड टैबलेट, दो एयर स्पीकर और स्मार्ट वॉच बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूली। उसने बताया कि चोरी के बाद वह हरियाणा चला गया था। वापस लौटने के बाद वह चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने बरामद मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट के आईएमईआई नंबर व सीरियल नंबर का दुकान स्वामी की ओर से उपलब्ध कराए गए विवरण से मिलान किया, जो सही पाए गए। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed