फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बाद एेसे लिया चाचा की हत्या का बदला, सुन कर कांप जाएगी अापकी रूह

Thu, 08 Mar 2018 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
boy killed for revenge in up
डेमाे पिक
यूपी के महाेबा जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने अाया है। यहां बीस साल बाद एक युवक ने अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए कुछ एेसा किया जाे हैरान कर देने वाला था। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना उसकी रूह कांप गई। जानिए क्या है पूरा मामला। 




 

boy killed for revenge in up
डेमाे पिक

महोबा कोतवाली चरखारी के ग्राम अस्तौन में भतीजे ने 20 साल पहले हुई चाचा की हत्या का बदला हमलावर के नाती काे माैत के घाट उतार कर लिया। गोटी सिंह ने वर्ष 1998 में गांव के ही जय सिंह की रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। बड़े होने पर जय सिंह के भतीजे संजू को इसकी जानकारी मिली। तभी से उसने गोटी सिंह से बदला लेने की ठान ली। इधर गोटी सिंह की कुछ साल पहले मौत हो जाने के बाद संजू ने गोटी सिंह के परिवार से बदला लेने का मन बना लिया।

 

boy killed for revenge in up
डेमाे पिक

संजू मंगलवार को गोटी सिंह के नाती कप्तान सिंह (9) को बहला फुसलाकर पहाड़ी पर ले गया। जहां पर उसकी पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र यादव और कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला ने मंगलवार की रात को पहाड़ी पर पहुंचकर मृतक शव बरामद किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
boy killed for revenge in up
डेमाे पिक
अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि 20 साल पहले गोटी सिंह और संजू के परिवार के बीच झगड़ा हो गया था। जिस पर गोटी सिंह ने जय सिंह की हत्या कर दी थी। गोटी सिंह जेल भी गया था। जेल से आने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हो गया था। अचानक मंगलवार को संजू सिंह ने  गोटी सिंह के नाती को पहाड़ी पर ले गया और पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने संजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed