फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिनदहाड़े पत्नी के सामने जब पति के सीने में सगे भतीजे ने उतार दी एक के बाद एक चार गाेलियां

Tue, 27 Mar 2018 10:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
nephew killed uncle in auraiya
पति काे गाेली लगने के बाद बिलखती पत्नी
दिनदहाड़े पत्नी के सामने जब पति के सीने में सगे भतीजे ने उतार दी एक के बाद एक चार गाेलियां सीने में उतार दीं। मृतक की पत्नी ने पुलिया के नीचे छुप कर जान बचाई। हमलावरों के जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी।


 
nephew killed uncle in auraiya
साइकिल से जा रहा था मृतक
फफूंद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी कलक्टर सिंह की पांच माह पहले मौत हो गई। इनके तीन बेटे हैं। बलवान, मुकेश और अजय। बलवान के तीन बेटे हैं। मुकेश शादीशुदा है पर कोई संतान नहीं है। अजय की शादी नहीं हुई है। कलक्टर सिंह के नाम 24 बीघा जमीन काे बलवान ही जोतता अाैर बोता है। पिता की मौत के बाद मुकेश ने बलवान से अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ।

 
nephew killed uncle in auraiya
गाेेली लगने से घायल हुए युवक काे ले जाती एम्बूलेंस
बलवान ने पिता की मौत के बाद पूरी संपति फर्जी दस्तावेज से अपने नाम करा लिया। इसका मुकेश ने विरोध किया और मामला कोर्ट में ले जाने की धमकी दी। विरोध करने पर बलवान और उसके बेटों ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी। सप्ताहभर पहले उसने फफूंद थाने पहुंच कर तहरीर दी। जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में कोई कार्रवाई भी नहीं की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
nephew killed uncle in auraiya
पत्नी के सामने मारी गाेली
मंगलवार दोपहर मुकेश अपनी पत्नी मिथलेश के साथ साइकिल से अछल्दा बाजार गया था। वहां से लौटते समय नगरिया गांव के बंबे की पुलिया के पास दो बाइकों से आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। बाइक सवार युवकों ने मुकेश के सीने में गोली मार दी। एक के बाद एक चार गोली लगने से मुकेश लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मिथलेश पुलिया के नीचे भाग कर जान बचाई।

 
विज्ञापन
nephew killed uncle in auraiya
डेमाे पिक
बाइक सवारों के जाने के बाद वह पुलिया से निकली और उधर से गुजर रहे लोगों की मदद से मुकेश को लेकर एंबुलेंस से अछल्दा स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिथलेश से पूरी घटना की जानकारी दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed