फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद रुपयाें के लालच में चाचा ने भतीजी काे बेचा, दाे साल बाद यूं मिले परिजन

Sun, 08 Apr 2018 12:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
man sold her 14 old niece
डेमाे पिक
चंद रुपयाें के लालच में चाचा ने रिश्ताें काे कलंकित कर दिया। अपनी भतीजी काे बेच कर उसने परिजनाें काे उसके लापता हाेने की जानकारी दी। दाे साल बाद किसी तरह शहर पहुंची किशाेरी काे उसके परिजनाें ने देख लिया। इसके बाद थाने में घंटाे हाई वाेल्टेज ड्रामा चलता रह। 


 

man sold her 14 old niece
डेमाे पिक
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी दो वर्ष पहले अपने चाचा के साथ बिलासपुर (झारखंड) में काम करने गई थी। वहीं से हमीरपुर के गोहाण्ड (राठ) निवासी एक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। इसके बाद बीते दिनों उसने उक्त किशोरी को 40 हजार रुपये में कानपुर देहात के एक शख्स के हाथों बेच दिया। शनिवार को खरीददार किशोरी को वाया घाटमपुर से होकर अपने गांव लेकर जा रहे थे।

 
man sold her 14 old niece
डेमाे पिक
तभी कस्बा स्थित सीएचसी के सामने अचानक किशोरी को उसका फूफा दिखा गया तो उसने शोर मचा दिया। वहां मौजूद लोग भी पहुंच गए और किशोरी एवं उसको ले जा रहे लोगों को घेर लिया। सभी को कोतवाली लाया गया जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी थी। कोतवाली में किशोरी ने बताया कि दो वर्ष पहले गोहाण्ड (राठ) निवासी राजू जारिया नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man sold her 14 old niece
डेमाे पिक
बताया कि राजू जारिया भी बिलासपुर में उसके साथ ही काम करता था। बताया कि इसके बाद उसने 40 हजार रुपये में उसको अपने दूर के रिश्तेदार ग्राम बम्हरौली, मूसानगर (कानपुर देहात) निवासी को बेच दिया। शनिवार को खरीददार राजेंद्र अपने दोनों बेटों सुरेश और विनोद के साथ किशोरी को लेकर गांव लौट रहा था। तभी, घाटमपुर में किशोरी का फूफा दिख गया और वह बरामद कर ली गई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed