{"_id":"5ad9f26d4f1c1b9f098b58eb","slug":"man-killed-his-brother-because-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चचेरा भाई नहीं चाहता था एक ही गांव से हाे दाेनाे भाइयाें की शादी, नहीं माना ताे कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरा भाई नहीं चाहता था एक ही गांव से हाे दाेनाे भाइयाें की शादी, नहीं माना ताे कर दी हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के अाैरैया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। खेरा गांव में अपने घर के बाहर सो रहे एक युवक की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई ने चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे मृतक की शादी के रिश्ते को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
डेमाे पिक
खेरा गांव निवासी रामऔतार यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बीरपाल यादव और छोटा शिवकुमार उर्फ भूरे यादव (32)। बीरपाल यादव शादीशुदा है। जबकि शिवकुमार की शादी इटावा में तय हो चुकी है। कुल 12 बीघा खेत है। खेती से ही परिवार का भरण पोषण होता है। गुरुवार रात दोनों भाई खेत में थ्रेसर से गेहूं की कटाई कराकर घर आए थे। बड़ा भाई बीरपाल यादव घर के अंदर सो गया और छोटा शिवकुमार घर के बाहर चारपाई डालकर सो गया।
डेमाे पिक
रात 12 के बाद कुछ लोगों ने उसके भाई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। मौके पर देखा तो खून से लथपथ शिवकुमार तड़प रहा था। बड़े भाई बीरपाल यादव ने अछल्दा थाने में गांव के ही चचेरे भाई उम्मेद सिंह उसके बेटे विपिन कुमार, उम्मेद के साले इटावा के भरथना थाने के बदरिया पूठ गांव निवासी सर्वेश सिंह व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
बड़े भाई बीरपाल यादव का आरोप है कि छोटे भाई मृतक शिवकुमार उर्फ भूरे यादव की शादी इटावा के भरथना थाने के बदरिया पूठ निवासी लाखन सिंह की पुत्री के साथ तय थी। जिसकी 5 मई को लगन जानी थी और 11 मई को शादी थी। उम्मेद इस शादी का विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
डेमाे पिक
क्योंकि उम्मेद की भी ससुराल बदरिया पूठ में है। वह नहीं चाहता था कि उसकी रिश्तेदारी में शिवकुमार की शादी हो। इधर परिवार में भी अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने अपने बेटे व साले के साथ शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी का कहना है कि बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।