हमीरपुर की बिरमा नदी में शुक्रवार सुबह साढे़ सात बजे दो जुड़वां भाइयों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भाई गुरुवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर निकले थे। पिता ने बेटों की हत्या का शक जताते हुए जांच की मांग की है।
2 of 4
घटना के बाद सकते में अागए परिजन
घटना के केंद्र में हैं कोतवाली क्षेत्र के गौहानी राठ गांव निवासी ईश्वरदास पाल के सात साल के जुड़वां बेटे नरेश और नरेंद्र। दोनों गांव में दादा कालीचरन के पास रहते थे, जबकि ईश्वरदास पत्नी और नौ साल की बेटी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर वालों का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए निकलने के बाद जब बच्चे घर नहीं लौटे तो रात तक तलाशा।
3 of 4
बच्चाें की माैत पर बिलखता पिता
शुक्रवार सुबह फिर तलाश शुरू की तो दोनों के शव बिरमा नदी में उतराते मिले। तट पर दोनों के कपड़े रखे थे। नदी के किनारे कपड़े मिलने से गांव वालों ने शौच के बाद स्नान के दौरान दोनों के डूबकर मरने का अनुमान जताया। बच्चों के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि जिस वक्त शव निकाले तो एक की नाक से और दूसरे के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।
इसके अलावा शव फूले नहीं थे, जबकि एक दिन पहले डूबने से शव फूल जाने चाहिए थे। सीओ अभिषेक यादव का कहना है कि पहली नजर में मामला डूबने से मौत का लग रहा है लेकिन पिता के बताए बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम से भी स्पष्ट होगा कि उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई।