एक तरफ 'बीवी के टुकड़े' तो दूसरी ओर पिता की लाश, सिरफिरे नंदराम का 'खूनी खेल' देखकर सब हैरान
हमीरपुर सरीला के जमौड़ी डांडा निवासी वंशीधर के तीन बेटे हैं। उसका बड़ा बेटा घनश्याम गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। जबकि मझला नंदराम व छोटा रघुवीर परिवार के साथ ईंट भट्ठों पर मेहनत मजदूरी करने जाते हैं। करीब एक पखवारे पूर्व उसका मझला बेटा नंदराम अपनी पत्नी रती (26) व बच्चों के साथ ईंट भट्ठे से साथ गांव वापस आया था। ग्रामीणों ने बताया कि नंदराम शराब का लती है और सिरफिरा है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- उसका एक हाथ और पैर काटकर अलग कर दिया...
मंगलवार की दोपहर बाद वह जबरन पत्नी रती को ईंधन को लकड़ी जुटाने के लिए गांव से करीब दो किमी दूर बेतवा नदी के बीहड़ में ले गया। जहां उसने पत्नी को अर्धनग्न कर उसकी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसका एक हाथ व पैर काटकर अलग कर दिया। बीहड़ में जानवर चरा रहे गांव के लोगों को जब जानकारी हुई तो इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही उसका पिता वंशीधर ग्रामीणों व परिवारीजनों के साथ बीहड़ में गया। तो नंदराम पत्नी का कटा हाथ लिए घटना स्थल के पास खेत की बंधी पर बैठा मिला। पिता को देखते ही वह आग बबूला हो गया और उसकी भी हत्या करने की धमकी देने लगा। जिस पर उसका पिता व ग्रामीण जान बचाकर भाग आए।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया...