फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुस्से से आगबबूला 'पिता बना हैवान', बेटे के साथ जो किया वो हैरान कर देगा

Thu, 05 Jul 2018 08:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
Father killed his son in hamirpur
हत्या के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते सीओ
हमीरपुर जिले के राठ में एक पिता ने अपने बेटे के साथ जो किया वो हैरान कर देगा। पिता की इस हरकत से पूरा गांव सहम गया।  हमीरपुर चिकासी थाने के गड़हर गांव निवासी वृषभान केवट की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी पानादेवी और दूसरी छाया है। वृषभान के पास करीब छह बीघा जमीन है। छाया के आने के बाद पहली पत्नी पानादेवी को वृषभान ने ठुकरा दिया था। जिससे वह मायके में रहने लगी। एक सप्ताह पहले वृषभान का बड़ा पुत्र (पानोदेवी का बेटा) लक्ष्मी (14) दिल्ली से घर लौटा था।

 
Father killed his son in hamirpur
घटना की जानकारी देती किशोर की बहन रजनी।   
बुधवार को वह गांव से कुछ दूर खेत पर बने कमरे में सोया था। सुबह करीब छह बजे वृषभान खेत पर पहुंचा और सोते समय लक्ष्मी को तमंचे से गोली मार दी। गोली कंधे में लगी। लक्ष्मी जान बचाने के लिए वहां से भागा तो वृषभान ने करीब दो सौ मीटर पीछा किया। इस बीच लक्ष्मी जमीन पर गिर पड़ा और वृषभान ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वृषभान अपने घर पहुंचा और दूसरी पत्नी छाया, बेटे जयसिंह व पुत्री को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर चिकासी पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम भेजा। एसओ ने बताया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  
 
Father killed his son in hamirpur
जमीन में हिस्सा और रुपये मांगने से नाराज पिता ने सोते समय बोला हमला
बहन की शादी के लिए लक्ष्मी ने मांगे थे रुपये 
राठ गड़हर निवासी वृषभान केवट की पहली पत्नी पानादेवी से दो पुत्र लक्ष्मी (14), जयसिंह (12) और एक पुत्री रजनी (18) है। करीब छह साल पहले वृषभान ने जरिया के जमौड़ी निवासी छाया से प्रेम विवाह किया। इसके बाद पानादेवी अपने मायके बिहूनी में रहने लगी। उसके बच्चे कभी पिता तो कभी मां के पास रहते थे। वह खुद करीब पांच साल से दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। उसकी पुत्री रजनी अपने मामा प्रतिपाल के पास रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Father killed his son in hamirpur
घटना को अंजाम देने के बाद दूसरी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ हुआ फरार
रजनी की शादी के लिए लक्ष्मी कई महीनों से परेशान था। बताया जाता है कि एक सप्ताह पहले वह अपने भाई जयसिंह के साथ गड़हर गांव गया था। मंगलवार को लक्ष्मी ने पिता से रजनी की शादी के लिए रुपयों की मांग की थी। जिस पर बाप-बेटे में विवाद हो गया। वृषभान ने शादी के लिए रुपये देने से मना कर दिया था। यह भी बताया जाता है कि वृषभान की दूसरी पत्नी छाया जमीन पर अपना पूरा कब्जा करने के लिए पानादेवी के पुत्रों को रास्ते से हटाना चाह रही थी। चर्चा है कि छाया के उकसाने पर वृषभान ने अपने बेटे की हत्या कर दी। फिलहाल घटना के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। लक्ष्मी की बहन रजनी ने बताया कि उसके भाई को गोली मारने के बाद जब वह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो खेत पर मौजूद गांव के एक वृद्ध ने पिता रोका था। मगर वह नहीं माने। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed