यूपी के कानपुर में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक युवती काे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म का वीडियाे बनाया फिर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
कानपुर के बाबूपुरवा में युवती ने शोहदे पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया अब शोहदा उसपर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। मना करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।
युवती के मुताबिक आरोपी छोटी बजरिया निवासी सैफ के परिवार से उनके पारिवारिक संबंध थे। चार साल पूर्व सैफ उसे बहाने से लेकर गया और फिर नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया।
इसके बाद से वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिर अचानक वह सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। वहां से लौटने पर वह फिर उसे परेशान करने लगा। विरोध करने पर सैफ सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।