{"_id":"593655db4f1c1ba3049c7c71","slug":"etawah-double-murder-mystery-police-saying-wrong-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा डबल मर्डर मिस्ट्रीः पुलिस की ‘कहानी में झोल’, घरवाले कतई मानने को तैयार नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा डबल मर्डर मिस्ट्रीः पुलिस की ‘कहानी में झोल’, घरवाले कतई मानने को तैयार नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी में मिला तमंचा और ड्राइविंग सीट पर दोनों लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार्ट बोलेरो गाड़ी में युवक-युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस की शुरुआती जांच हत्या और आत्महत्या की तरफ इशारा कर रही है। मौका मुआयना के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि युवक के पास से तमंचा मिला है। शुरुआती जांच में तो यही लगता है कि युवक ने प्रेमिका की हत्या करके खुद को भी गोली से उड़ा लिया। लेकिन दोनों मृतकों के घरवाले ये बात मानने को कतई तैयार नहीं हैं कि दोनों के बीच कोई प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मृतक संदीप की फाइल फोटो
इटावा भरथना के ग्राम चडरौआ के पास में बन रहे फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक के पास बोलेरो में मृत मिली युवती खुशबू घर से छात्रवृत्ति लेने की बात कहकर निकली थी। भाई रिंकू ने सोमवार की सुबह खुशबू को सराय भूपत फाटक के पास छोड़ा था। वह संदीप के साथ कैसे बोलेरो में पहुंची उसे कुछ नहीं पता। उसने संदीप व खुशबू के बीच किसी प्रकार के संबंध होने के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की है। खुशबू जसवंतनगर में शिवपाल सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
मृतक खुशबू की फाइल फोटो
भाई रिंकू यादव ने बताया कि खुशबू को उसने सरायभूपत रेलवे फाटक के पास छोड़ था और घर चला आया था। वह सराय भूपत से 45 किलोमीटर दूर चडरौआ कैसे पहुंच गई। इस बारे में उसे कुछ भी पता नहीं। दोपहर करीब सवा दो बजे उसे पुलिस से सूचना मिली कि खुशबू का शव बोलेरो में संदीप के साथ पड़ा मिला है। इस पर अपने परिजनों के साथ यहां आया। खुशबू संदीप के साथ कैसे और क्यों आई इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। संदीप व खुशबू के बीच कोई संबंध थे तो उसने इस पर अनभिज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा डबल मर्डर केस
पर हालातों से यही लगता है कि दोनों के बीच कोई संबंध थे और खुशबू संदीप के साथ उसकी गाड़ी से ही वहां तक पहुंची थी। चूंकि संदीप बोलेरो को चलाता था। अधिकारियों को लेकर प्रतिदिन उक्त स्थान पर आता जाता रहता था। इससे संदीप खुशबू को वहां लेकर आया होगा। बोलेरो में खुशबू के सभी शैक्षिक अभिलेख भी मिले। इससे यही लगता है कि दोनों किसी योजना के तहत वहां पहुंचे। आखिर उनकी मौत कि न हालातों में हुई। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।