अाैरैया जिले में दिनदहाड़े एक के बाद एक हुई दाे हत्याअाें से इलाके में हड़कम्प मच गया। पहले छाेटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की गाेली मार कर नृशंस हत्या कर दी। पिता की हत्या से बाैखलाये भतीजे ने चाचा की जगह चाची की धारदार हथियार से हमला कर माैत के घाट उतार दिया।
अाैरैया के सहायल थाना क्षेत्र के अचानकपुरवा गांव की है घटना
घटना अाैरैया के सहायल थाना क्षेत्र के अचानकपुरवा गांव की है। यहां रहने वाले वीरेश राजपूत और अनिल राजपूत सगे भाई थे। दोनो का काफी लंबे समय से एक खेत को लेकर विवाद था। रोजाना की तरह खेत पर काम करने पहुचे वीरेश और अनिल के बीच खेत को लेकर विवाद हो गया।
एक खेत पर चल रहा था भाईयाें का विवाद
3 of 5
गांव वालाें से घटना की जानकारी लेती पुलिस
बात इतनी बड़ गई कि विवाद खूनी संघर्ष मे बदल गया। इतने में अनिल ने वीरेश की ताबड़तोड़ गोलिया मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुचे मृतक वीरेश के लड़के प्रान्शुल ने खेत मे काम कर रही अनिल की पत्नी यानि अपनी चाची आनंदी की धारदार हत्या से चेहरे अाैर गले पर वार कर हत्या कर दी।
छाेटे भाई ने बड़े भाई काे मारा ताे भतीजे ने कर दी चाची की हत्या
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद दोनो चाचा भतीजे मौके से फरार हो गये है। खेत अाैर सड़क पर हर अाेर खून ही खून नजर अा रहा था। गांव वालाें ने पुलिस काे इस हत्याकांड की सूचना दी। घटना की सूचना पर एस पी औरैया संजीव त्यागी पहुंचे।
एक साथ दाे हत्याअाें से गांव में फैली सनसनी
घटना स्थल की जांच करने के बाद शवाें का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। एस पी संजीव त्यागी ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी किये जाने के आदेश दे दिये है।