{"_id":"5a952c8c4f1c1b512f8b487b","slug":"double-murder-in-auraiya-police-negligence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी राज में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, महिला हेड कॉन्सटेबल और बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी राज में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, महिला हेड कॉन्सटेबल और बेटे की हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से चली गई मां -बेटे की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे थे दोनों
पुलिस की लापरवाही से चली गई मां -बेटे की जान
हेड कांस्टेबल व उसके बेटे की हत्या में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। वह जमीन का मुकदमा जीतने के बाद उस पर कब्जा दिलाने के लिए थाने में गुहार लगाती रही, लेकिन इलाकाई पुलिस ने उसे टरका दिया। जिसके नतीजा रहा कि मां-बेटे की जान चली गई। सीओ ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की जांच कराने की बात कही है।

घटना की जानकारी देते ग्रामीण
कानपुर के कलक्टरगंज में तैनात हेड कांस्टेबल सुनीता शुक्ला के पति रमेश की 1985 में मौत हो गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उन्होंने रिश्तेदार के बच्चे को गोद लिया। दूसरी तरफ सुनीता के देवर अवधेश ने जालसाजी कर पैतृक जमीन 44 बीघा अपने नाम करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटे की फाइल फोटो
गोद लिया बेटा अग्निवेश बड़ा हुआ तो सुनीता ने जमीन का हक पाने के लिए एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया। बाद में मामला इटावा स्थानांतरित हुआ। सैफई एसडीएम कोर्ट से दिसंबर 2017 में फैसला आया। सुनीता ने फैसले की कापी पुलिस को देकर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर कब्जा दिला दिया। मगर खेत पर बहटाईदार की फसल थी। जिस पर तय हुआ फसल कटने के बाद पूरा कब्जा दिलाया जाएगा। कुछ दिन पहले बटाईदार ने फसल काट ली तो सुनीता ने दोबारा थाने में गुहार लगाई। मां-बेटे रविवार शाम बेला थाने की याकूबपुर पुलिस चौकी पहुंचे। लिखित तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की। जिस पर पुलिस ने सोेमवार को खेत जोतने की बात कह दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ग्रामीण
सोमवार दोपहर बाद सुनीता व अग्निवेश ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। खेत जुताई चल ही रही थी कि शाम पांच बजे पहुंचे अवधेश व उसके बेटे ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। अगर पुलिस सुबह साथ में जाती तो शायद यह हादसा नहीं होता। सीओ भाष्कर वर्मा ने बताया कि ऐसा कुछ है तो वह इसकी भी जांच कर रहे हैं। दोषी पुलिसकर्मियोें पर भी कार्रवाई होगी।
गांव में पुलिस तैनात
हेड कांस्टेबल व उसके बेटे की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी के घर और पास पड़ोस पर निगाह रखी जा रही है।
गांव में पुलिस तैनात
हेड कांस्टेबल व उसके बेटे की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। आरोपी के घर और पास पड़ोस पर निगाह रखी जा रही है।