{"_id":"5bcf212dbdec2269796a9174","slug":"dastardly-murder-of-oldman-in-fatehpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्याः पहले गोली मारी फिर सरेराह रेत दिया रिटायर्ड हेड कॉन्सटेबल का गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नृशंस हत्याः पहले गोली मारी फिर सरेराह रेत दिया रिटायर्ड हेड कॉन्सटेबल का गला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ कचहरी से लौट रहे थे घर, डर से भाग गया था बेटा
फतेहपुर के अतिव्यस्त रास्ते आईटीआई रोड पर मंगलवार दोपहर एक रिटायर्ड हेड कॉन्सटेबल की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले गोली मारी फिर दौड़ाकर गला रेत दिया। साथ में मौजूद बेटा डर के मारे मौके से कुछ देर के लिए भाग निकला। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी खुद छानबीन करने पहुंचे। पहली पत्नी के बेटे, पौत्र समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ गांव निवासी गोवर्धन मिश्रा(65) कानपुर जिले से 2013 में हेड कॉन्सटेबल पद से रिटायर हुए थे। इन्होंने दो शादियां की थीं।
बेटे के साथ कचहरी से लौट रहे थे घर, डर से भाग गया था बेटा
पहली पत्नी का बेटा रविशंकर(45) और पौत्र गौरव(25) हैं। दूसरी पत्नी शशि मिश्रा से बड़ी बेटी शुची, रुचि और बेटा देवेंद्र मिश्र उर्फ शुभम है। गांव की पैतृक 25 बीघा जमीन व घर में रविशंकर का कब्जा है। हेड कॉन्सटेबल रहे गोवर्धन मिश्रा करीब दस साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर में मकान बनवाकर दूसरी पत्नी के परिवार संग रह रहे थे। खेत के बंटवारे का परिवार में विवाद चला रहा था। दूसरा विवाद बड़ी बेटी शुची का ससुराल पक्ष से चार साल से घरेलू हिंसा का रहा है। यह इसकी पैरवी कर रहे थे।
बेटे के साथ कचहरी से लौट रहे थे घर, डर से भाग गया था बेटा
घटना के वक्त यह बेटे देवेंद्र के साथ कचहरी से घर बाइक से लौट रहे थे। बेटे ने बताया कि शहर के आईटीआई रोड राजकीय इंटर कालेज के पास दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने ओवरटेक कर रोका। एक बाइक में सवार रविशंकर और गौरव ने तमंचे से फायर किया। पहला फायर देवेंद्र की कनपटी के पास से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के साथ कचहरी से लौट रहे थे घर, डर से भाग गया था बेटा
बाइक छोड़कर देवेंद्र पूर्व दिशा की ओर और गोवर्धन ने रोड के दूसरी ओर भागने की कोशिश की। हमलावर गोवर्धन के पीछे भागे और दो राउंड फायर किया। गोली न लगने पर गोवर्धन को दौड़ाकर पकड़ लिया। सीने में दाहिनी ओर सटाकर गोली मारी फिर धारदार हथियार से गला काटकर भाग निकले। देवेंद्र ने बताया कि वह हत्यारों का रुख देख कुछ देर के लिए छिप गया था। उनके भाग जाने के बाद सामने आ गया। पिता की इस तरह हत्या से वह सहम गया था।
विज्ञापन
डेमो पिकबेटे के साथ कचहरी से लौट रहे थे घर, डर से भाग गया था बेटा
इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। हमलावरों की छूटी डिस्कवर बाइक , कैप, बैच, तमंचा, एक 32 बोर की कारतूस, 315 बोर की कारतूस का खोखा, एक मुख्यमंत्री को संबोधित लेटर बरामद हुआ। एसपी राहुल राज, एएसपी विनोद कुमार समेत पुलिस फोर्स पहुंचा। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पहली पत्नी के बेटे रविशंकर से गांव की जमीन का विवाद रहा है।