{"_id":"5bcf252ebdec22694623cf0d","slug":"afraid-of-seeing-an-elderly-father-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: बुजुर्ग बाप का कत्ल होते देख डरकर भागा बेटा, पुलिस को दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PHOTOS: बुजुर्ग बाप का कत्ल होते देख डरकर भागा बेटा, पुलिस को दिया ये बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
बुजुर्ग पिता का बेरहमी से कत्ल होते देख बेटा डरकर भाग खड़ा हुआ। जब पिता आखिरी सांसें गिन रहा था तब बेटा मौके पर पहुंचा। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
डेमो पिक
गांव की पैतृक 25 बीघा जमीन व घर में रविशंकर का कब्जा है। हेड कांस्टेबल रहे गोवर्धन मिश्रा करीब दस साल से शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतीनगर में मकान बनवाकर दूसरी पत्नी के परिवार संग रह रहे थे।
डेमो पिक
खेत के बंटवारे का परिवार में विवाद चला रहा था। दूसरा विवाद बड़ी बेटी शुची का ससुराल पक्ष से चार साल से घरेलू हिंसा का रहा है। यह इसकी पैरवी कर रहे थे। घटना के वक्त यह बेटे देवेंद्र के साथ कचहरी से घर बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
बेटे ने बताया कि शहर के आईटीआई रोड राजकीय इंटर कालेज के पास दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने ओवरटेक कर रोका। एक बाइक में सवार रविशंकर और गौरव ने तमंचे से फायर किया। पहला फायर देवेंद्र की कनपटी के पास से निकल गया।
विज्ञापन
डेमो पिक
बाइक छोड़कर देवेंद्र पूर्व दिशा की ओर और गोवर्धन ने रोड के दूसरी ओर भागने की कोशिश की। हमलावर गोवर्धन के पीछे भागे और दो राउंड फायर किया। गोली न लगने पर गोवर्धन को दौड़ाकर पकड़ लिया। सीने में दाहिनी ओर सटाकर गोली मारी फिर धारदार हथियार से गला काटकर भाग निकले। देवेंद्र ने बताया कि वह हत्यारों का रुख देख कुछ देर के लिए छिप गया था। उनके भाग जाने के बाद सामने आ गया।