{"_id":"5ef345b84e5c7b2bfd7f48ab","slug":"constable-brutally-murdered-of-uncle-in-etawah-up-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: इस बात पर आगबबूला हुआ सिपाही, ताऊ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: इस बात पर आगबबूला हुआ सिपाही, ताऊ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, देखें तस्वीरें
Wed, 24 Jun 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में इटावा जिले के बसरेहर थाने के दरोगा और सिपाही के सामने रजपुरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े अवैध निर्माण का विरोध कर रहे ताऊ को एटा जिले में तैनात उसके सिपाही भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला। आरोप है दरोगा और सिपाही के इशारे पर ही भतीजा और उसका भाई भाग निकाला।
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के हंगामे पर पहुंचे एएसपी ग्रामीण और सीओ जसवंतनगर ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। बसरेहर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव में रामबरन सिंह यादव (55) पुत्र श्याम सिंह यादव के घर के सामने गली में उनके चचेरे भाई राधेश्याम के लड़के सुभाष और प्रभास दीवार खड़ी कर रहे थे। गली का रास्ता बंद होने की बात कह रामबरन इस अवैध निर्माण का विरोध कर रहा था।
हत्या के आरोपित अभियुक्तों को थाने ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामला बढ़ने पर रामबरन ने पुलिस को सूचना दी। बसरेहर थाने से दरोगा हरिशंकर और सिपाही शक्ति सचान मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही प्रभास ने अपना परिचय एटा में तैनात सिपाही के रूप में दिया। इसके बाद प्रभास रामबरन पर टूट पड़ा। डंडे और लात घूसों से रामबरन की पिटाई करने लगा, जबकि दरोगा व सिपाही दूर खड़े तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बेरहमी से हुई पिटाई में रामबरन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामबरन के भाई विनोद और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पड़ोसी और परिजन दरोगा और सिपाही से मदद की गुहार लगा रहे थे। पुलिस वाले मुंह फेरकर दूर खड़े थे और उल्टा परिजनों को धमका रहे थे। रामबरन की सांसें उखड़ने पर दोनों पास आए और प्रभास को भागने का इशारा किया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रभास और उसका भाई भाग निकले। पुलिस के सामने हत्या की खबर फैलते ही गांव वाले आक्रोशित होकर लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल पड़े। मामला बढ़ता देख दरोगा ने अफसरों को सूचना दी। इस पर एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह और सीओ जसवंतनगर उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे।