फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से एक दिन पहले लड़की के सिर को बेरहमी से कुचल दिया, वजह कहीं ये तो नहीं थी...

Wed, 17 Apr 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2019 12:42 PM IST
सार

,
 

विज्ञापन
brutal murder of girl a day before the wedding in knapur
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी के ठीक एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

 
brutal murder of girl a day before the wedding in knapur
शादी के एक दिन पहले युवती की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
यह घटना बिठूर थाना क्षेत्र की है। यहां नारामऊ इलाके में सुबह युवती की सिर कुचली हुई लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। युवती की शिनाख्त नारामऊ निवासी राकेश कुमार गौतम की 20 वर्षीय बेटी अन्नपूर्णा उर्फ छोटी के रूप में हुई।
brutal murder of girl a day before the wedding in knapur
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पिता राकेश ने बताया बेटी की शादी बिठूर थाना क्षेत्र के कुरसौली गांव निवासी पुनीत से तय थी। बरात गुरुवार को आनी थी। जिसकी तैयारियां घर में चल रही थी। सुबह दलहन अनुसंधान फार्म के पास जीटी रोड लिंक रोड पर युवती का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
brutal murder of girl a day before the wedding in knapur
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गार्ड की सूचना पर बिठूर और कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। गुरुवार को जिस घर में शहनाई गूंजने वाली थी आज वहां मातम पसर गया।
विज्ञापन
brutal murder of girl a day before the wedding in knapur
घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतका की मां शिवदेवी और तीन बहनो प्रियंका, प्रगति और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही लड़के की तरफ से परिजन मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर सीओ कल्याणपुर अजय कुमार  और थाने की फोर्स मौजूद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed