महिला सराफ और उसके ढाई साल के बच्चे को पिस्तौल के निशाने पर लेकर सोमवार को तीन लुटेरे एक ज्वैलरी शो रूम से दिन दहाड़े करीब दस लाख रुपये के जेवरात लूट ले गए। बेखौफ लुटेरों ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार इलाके में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया।
2 of 7
लूट के बाद मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम संकेत दे रहा है कि लुटेरे पूरा शो रूम साफ करने के इरादे से आए थे, मगर एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के चलते घबराकर वे भाग ख़ड़े हुए। भागते समय बदमाश एक कारतूस और हेलमेट मौके पर छोड़ गए। बदमाशों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पुलिस और एसओजी लुटेरों की तलाश में जुटी है।
3 of 7
देहरादून में लूट
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मामले की एफआईआर नेहरू कालोनी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी लवी रस्तोगी ने दर्ज कराई । सरस्वती विहार में ही लवी का ज्वैलरी शो रूम है। एफआईआर के मुताबिक लवी अपने ढाई साल के बेटे के साथ शोरूम में बैठी थीं। कर्मचारी सौरभ किसी काम से बाहर गया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बाइक सवार तीन युवक आए। इनमें से एक युवक बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि दो अंदर आ धमके।
4 of 7
देहरादून में लूट
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने चेहरा नकाब से छिपा रखा था। अंदर घुसते ही बदमाशाें ने लवी और उसके ढाई साल के बेटे को पिस्तौल के निशाने पर लेकर चुप रहने की धमकी दी। इसी बीच एक लुटेरे ने शो केस में रखे सोने और चांदी के जेवरात को सिलेटी रंग के बैग में भरना शुरू कर दिया। दूसरे बदमाश ने लवी से सेफ खोलने को कहा। लवी ने आनाकानी की तो बदमाश खुद ही सेफ खोलने की कोशिश करने लगा। इसी बीच लुटेरों का ध्यान बंटा देखकर, लवी अपने बेटे को उठाकर शोरूम से भाग निकली।
5 of 7
देहरादून में लूट
- फोटो : अमर उजाला
लुटरों के लिए यह अप्रत्याशित था, नौसिखिए लग रहे लुटेरे घबरा गए और वे भी आनन-फानन में शोरूम से बाहर आ गए। पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा तीसरा लुटेरा अपने साथियों को बैठाकर रेलवे फाटक की तरफ फरार हो गया। भागते समय बदमाशाें का एक कारतूस और हेलमेट वहीं छूट गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्वेता चौबे सीओ जया बलूनी और एसओजी टीम को लेकर मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद एसपी ने कई टीमें गठित कर बदमाशाें की तलाश शुरू कर दी।