कन्नौज जिले के छिबरामऊ में घर के बाहर सो रहे किसान की गांव के ही युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पास में ही सो रहे बेटे पर दबंगों ने तमंचा रख दिया, जिससे वह भयभीत हो गया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली।
{"_id":"5e6a19de8ebc3ea7b817ef67","slug":"brutal-murder-of-farmer-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीने पर तमंचा तान बेटे के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, चाकुओं से गुदा शरीर देख कांप गई रूह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: सीने पर तमंचा तान बेटे के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, चाकुओं से गुदा शरीर देख कांप गई रूह
Thu, 12 Mar 2020 05:01 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
रामवीर की फाइल फोटो व रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रदीप के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे गांव के ही चंद्रजीत व राजेश पुत्रगण नत्थू सिंह, अशोक पुत्र राजेंद्र सिंह, आलोक व नीतू उर्फ नीतेश पुत्रगण चंद्रजीत व चंद्रजीत का रिश्तेदार पिंटू पुत्र रामसनेही निवासी सिकरोरी थाना तिर्वा वहां पर आए और उसके पिता का मुंह दबाकर उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसके सीने पर तमंचा रख दिया। आरोपियों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो परिजन बाहर निकल आए। परिजन घायल रामवीर सिंह को सौ शय्या अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किसान की हत्या की जानकारी पाकर सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने वारदात के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने जब हत्यारोपियों के घर पर छापा मारा तो एक मकान में ताला लटका मिला जबकि दूसरे मकान में सिर्फ महिलाएं मिलीं।

फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। दोपहर बाद अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह गांव पहुंचे और कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के भतीजे ध्रुव सिंह की तहरीर पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ छिबरामऊ शिवकुमार थापा ने बताया कि बुधवार की शाम को मृतक रामवीर सिंह यादव के सबसे बड़े बेटे करन सिंह उर्फ लालू का गांव के राजेश पुत्र नत्थू सिंह, आलोक व नीतू पुत्रगण चंद्रजीत, नीतू के मामा पिंटू के बीच शराब के नशे में झगड़ा हुआ था। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
ग्रामीणों की मध्यस्थता के बीच दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। इसी रंजिश में देर रात युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। छिबरामऊ कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चाकुओं से गुदा शरीर देख कांप गई रूह
ग्राम नथा नगला में किसान की हत्या के बाद घटना का प्रत्यक्षदर्शी उनका बेटा प्रदीप बताता है कि जब हत्यारों ने उसके पिता पर हमला किया तो चीख सुनकर उसकी आंख खुल गई। इससे पहले कि वह शोर मचाता, हत्यारों ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया।
जब आरोपी उसके पिता को लहुलुहान हालत में छोड़कर गए तो वह अपने पिता के पास पहुंचा। पिता का चाकुओं से गुदा जिस्म देखकर उसकी रुह कांप गई। उसने अपने परिजनों व चचेरे भाई को बुलाकर मामले की जानकारी दी। हत्यारों ने उसके पिता के सीने, बांह व पेट पर चाकुओं से एक के बाद एक पांच वार किए थे।

सौ शय्या अस्पताल में मोर्चरी का ताला तोड़ता सफाई कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल से पहुंचा मेमो तब हुई पुलिस को घटना की जानकारी
छिबरामऊ सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि बुधवार रात जब मृतक के बेटे करन सिंह के साथ आरोपी युवकों का विवाद हुआ तब भी पुलिस को कोई सूचना नहीं नहीं दी गई थी और गांव के लोगों ने ही बीचबचाव करके मामले में समझौता करा दिया था। रात में घटना के बाद भी परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। सौ शय्या अस्पताल से जब छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के पास मेमो पहुंचा तब वारदात की जानकारी हो सकी।