फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव में हैवानियत की हदें पार, दरिंदे ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मौत

Wed, 11 Mar 2020 08:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Mar 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
misdeed with child, death during treatment in unnao
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र में होली के दिन नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबा दिया गया। बेहोशी की हालत में गांव के बाहर मिली तो गांव में सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम घर से 400 मीटर दूर बच्ची को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। एसपी, एएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची।
misdeed with child, death during treatment in unnao
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर हैलट में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी ने एएसपी उत्तरी के नेतृत्व में चार टीमें गठित कर खुलासे की जिम्मेदारी दी है।
misdeed with child, death during treatment in unnao
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शक के आधार कई लोगों से थाने में पूछताछ कर रही है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया है। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम को फाग टोली भ्रमण कर रही थी। दोपहर लगभग 3 बजे इसी गांव निवासी पूर्व विधायक के घर के बाहर पहुंची थी। फाग टोली में 9 साल की बच्ची अपने पिता और भाई के साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
misdeed with child, death during treatment in unnao
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
पिता से पानी पीने की बात कहकर बच्ची कुछ दूर पर सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर पानी पीने पहुंची और इसके बाद लापता हो गई। करीब एक घंटे तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू हुई। घर से लगभग 400 मीटर दूरी पर गांव के बाहर इंदेमऊ जाने वाले मार्ग पर प्राथमिक स्कूल के पीछे सड़क किनारे बच्ची बेहोश मिली। कपड़े अस्त-व्यस्त देख ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जता परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
misdeed with child, death during treatment in unnao
उन्नाव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
उसका गला दबाने के भी निशान देखे गए। सूचना पर एसओ बिहार विकास पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बच्ची को आनन फानन सीएचसी पाटन में भर्ती कराया गया। सांस लेने में तकलीफ होने से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल और इसके बाद जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

मंगलवार रात हैलट में इलाज के दौैरान ही बच्ची की मौत हो गई। देर रात एसपी विक्रांतवीर, एसपी उत्तरी वीके पांडेय, सीओ अंजनी कुमार राय व कई थानों की फोर्स पहुंची। पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शक के आधार मंगलवार रात ही कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में तीन युवक संदेह के घेरे में आए हैं। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed