फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलाे...'लखनऊ से बैंक का कैशियर बोल रहा हूं' कह लगाया डेढ़ लाख का चूना, अाप भी रहें सावधान

Fri, 23 Feb 2018 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Feb 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
bank cyber crime in hardoi
पुलिस थाना सांडी
यूपी के हरदाेई जिले में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक व्यक्ति काे लखनऊ से फाेन अाता है। फाेन करने वाला व्यक्ति ने खुद काे किसी बैंक का कैशियर बताया अाैर कहा प्रधानमंत्री आवास के लिए तुम्हे इतने रुपये जमा करवाने हाेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला। 


 
bank cyber crime in hardoi
डेमो पिक
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरेली कठेरियान निवासी गोविंद पुत्र राम प्रसाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। उसने बताया कि उसके पास  छह फरवरी 2018 मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि वह लखनऊ से बैंक का कैशियर बोल रहा है।

 
bank cyber crime in hardoi
डेमो पिक
उसके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना की चेक आई है, जिसमें सेक्रेटरी आदि सभी लोग हमसे खर्चा लेंगे। इसके लिए तुमको उनके खाते में रुपये जमा कराने होगें। उसने पहले दस हजार पांच सौ रुपये जमा कराए, इसके बाद तीन हजार, 12 हजार 500 रुपये, बीस हजार, 12500 रुपये, 10900 रुपये, 1700 रुपये जमा कराए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bank cyber crime in hardoi
डेमो पिक
बताया कि उसने उसके खाते में कुल एक लाख 40 हजार नौ सौ रुपये जमा किए। उसने गुरुवार को फोन कर फिर से 12500 रुपये जमा करने को कहा तो उसको आशंका हुई। उसने गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी तो पता चला ऐसा कुछ नहीं है।

 
विज्ञापन
bank cyber crime in hardoi
डेमो पिक
उसने जिस बैंक के खाते में पैसा जमा किया वह अमरजीत पुत्र तेजो प्रसाद निवासी दादरा एंड हवेली बीआरबारबी के पास जनपद लखनऊ है। खाता संख्या व फोन नंबर भी दर्ज कराया। एएसपी ज्ञांनज्य कुमार सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed