{"_id":"5a5466db4f1c1b36198b59d6","slug":"anti-terrorist-squad-raid-in-hotels-in-kanpur-for-terrorist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस शहर में छुपा है अातंकी, एटीएस ने होटलों में की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के इस शहर में छुपा है अातंकी, एटीएस ने होटलों में की छापेमारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
एटीएस दस्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में अातंकी छिपे हाेने की सूचना पर एटीएस कमांडो (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और कई थानों की पुलिस ने रविवार देर रात घंटाघर के आसपास स्थित चार होटलों में छापेमारी की। इस दाैरान अातंकी ताे नहीं मिला पर एटीएस काे वहां से एक लैपटाप बरामद हुअाा है।
एटीएस और पुलिस अफसरों ने शक के आधार पर कानपुर में की छापेमारी
एटीएस दस्ता
एटीएस और पुलिस अफसरों ने शक के आधार पर कानपुर स्थित होटल के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर एक लैपटॉप, बैग और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लिया है। होटल के मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। एटीएस और पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जाे होटल के कमरे में रूका था।
आतंकी साजिश के बारे में खुफिया एजेंसी को मिली सूचना
अातंकी तलाश में एटीएस ने मारा छापा
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, गणतंत्र दिवस परेड और सार्वजनिक जगहों पर धमाका कर दहशत फैलाने की आतंकी साजिश के बारे में खुफिया एजेंसी को सूचना मिली है। इसके चलते गृह मंत्रालय ने यूपी समेत सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया है। यूपी एटीएस ने 7 जनवरी को दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे बिलाल अहमद वानी नाम के शख्स को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक आतंकी कानपुर में हाेने की थी सूचना
अातंकी की तलाश में पुलिस
उसके दो कश्मीरी साथियों के दिल्ली के होटल में ठहरे होने की पुष्टि हुई थी। एक आतंकी कानपुर में घंटाघर के पास स्थित होटल कृष्णा होटल में ठहरे होने की सूचना एटीएस को मिली थी। रविवार देर रात लखनऊ से एटीएस का 25 सदस्यीय कमांडो दस्ता, एटीएस की स्थानीय टीम सीओ मनीष सोनकर की अगुवाई में आतंकी का फोटो लेकर घंटाघर चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन
एटीएस के कमांडों और पुलिस ने घंटाघर चौराह घेरा
अाईजी नवनीत सिकेरा
थोड़ी देर बाद एसपी पूर्वी अनराग आर्या कई थानों की फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। एटीएस के कमांडों और पुलिस ने घंटाघर चौराहे पर स्थित होटल कृष्णा को घेर लिया। अफसरों ने होटल का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर एक-एक कमरा खंगाला। कमरों से रुके लोगों से पूछताछ की।