फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार के ही युवक से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग फिर एक दिन खेत में मिली अधजली लाश

Thu, 29 Mar 2018 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Mar 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
18 year old girl murdered his burned body found
डेमो पिक
वाे सिर्फ 18 साल की थी। परिवार के ही एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन परिजनाें काे इस बात की भनक लग गई अाैर फिर गांव के बाहर एक खेत में उसका अधजला शव बरामद हुअा। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। 



 
18 year old girl murdered his burned body found
डेमो पिक
घटना उन्नाव के हसनगंज थाने की है। ऊंचद्वार गांव निवासी ज्योतिमा पासवान (18) पुत्री रामप्रसाद मंगलवार शाम करीब सात बजे परिवार वालों के साथ खाना खाने के बाद सो गई। पिता रामप्रसाद के मुताबिक रात लगभग दस बजे उसकी पत्नी (मृतका की मां) रामरती ने ज्योतिमा को बिस्तर पर नहीं पाया। वे बुधवार तड़के तीन बजे तक ज्योतिमा की तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।



 
18 year old girl murdered his burned body found
डेमो पिक
सुबह लगभग छह बजे मृतका का चाचा सुनील सरसों की फसल काटने जाते समय खेत में जला हुआ शव देखा। सूचना पर हसनगंज कोतवाल राघवन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसपी अष्टभुजा प्रसाद व सीओ भीम कुमार गौतम भी मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। पुलिस को शव से कुछ दूरी पर मृतका के पिता का मोबाइल फोन, एक खाली पिपिया, माचिस सहित कुछ और सबूत मिले हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
18 year old girl murdered his burned body found
डेमो पिक
मृतका के पिता ने परिवार के ही विकास उर्फ गोलू पुत्र सत्यनारायण पर प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने विकास को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता का दाहिना हाथ झुलसा देखा पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।

 
विज्ञापन
18 year old girl murdered his burned body found
डेमो पिक
पूछने पर उसने रात में आग तापने के दौरान हाथ झुलसने की बात बताई। इतनी गर्मी में आग तापने की बात पुलिस के गले नहीं उतरी। शव गांव के बाहर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर उसके ही खेत में मिला। शव से कुछ दूरी पर मृतका के पिता का मोबाइल और एक खाली पिपिया मिली है। पिपिया से केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed