फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई काे नहीं भाया गांव के युवक से बहन का प्रेम प्रसंग, दी रूह कंपा देने वाली माैत

Wed, 28 Mar 2018 11:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 28 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
brother kills his sister in uttar pradesh
डेमो पिक
यूपी के हरदाेई जिले में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन काे  चाकुओं से गोद मौत के घाट उतार दिया। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे गांव के ही एक युवक से माेहब्बत हाे गई थी। भाई काे यह बात नागवार गुजरी अाैर उसे हमेशा के लिए माैत की नींद सुला दिया। 

 
 
brother kills his sister in uttar pradesh
डेमो पिक
भरथना के अतरौली थाना क्षेत्र ग्राम खंजनखेड़ा मजरा लौली निवासी महिपाल की पुत्री बबली (18) बुधवार रात चचेरी बहनों कुसुमा और ऊषा के साथ घर के निकट स्थित बाग में शौच के लिए गई थी। उसकी मां ज्ञानादेवी और बड़ी विवाहित बहन अर्चना घर के बाहर बैठी थीं। रात लगभग साढ़े आठ बजे अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनकर अर्चना और ज्ञानादेवी बाग की ओर दौड़े।

 
brother kills his sister in uttar pradesh
डेमो पिक
अर्चना की मानें तो वहां उनका चचेरा भाई सुशील (20) पुत्र सुरेंद्र बबली की गर्दन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर रहा था। इस पर अर्चना बबली को उससे छुड़ाकर घर ले आई और बाहर ही पड़ी चारपाई पर लेटा दिया। कुछ ही देर में बबली की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अर्चना ने बताया कि बबली के प्रेम संबंध गांव निवासी युवक से थे। स्वजातीय होने के कारण दोनों परिवाराें ने सहमति से शादी तय कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
brother kills his sister in uttar pradesh
डेमो पिक
एक मई को शादी होनी थी। अर्चना का कहना है कि सुशील इस शादी से नाराज था और इसी के चलते उसने चाकुओं से गोदकर बबली की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच सुशील मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके से ही बरामद कर लिया गया। घटना के समय दीपक लखनऊ में था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed