बुअा ने 2 लाख में भतीजी काे बेचा, लखनऊ के जिस हाेटल रूम में उसे रखा गया था वहां कई लाेग अाते थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भौंती प्रतापपुर, सचेंडी निवासी प्राइवेट कर्मी की बेटी पनकी के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 सितंबर 2017 को पड़ोस में रहने वाली बुआ बाजार घूमाने के बहाने उसे घर से ले गईं। इसके बाद छात्रा को लखनऊ ले जाकर एक होटल में रखा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि होटल में कई लोग आते-जाते थे। इस पर उसने बुआ से घर चलने को कहा, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
कहा कि अब तुम घर नहीं जाओगी, जहां हम भेजेंगे वहां जाओगी। आरोप है कि बुआ ने उसे दो लाख रुपये में दो लोगों को बेच दिया। सात अक्टूबर को वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इस मामले में छात्रा के पिता का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए आठ अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी।