फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम प्रसंग का खूनी अंजाम: तीन साल से थी नजदीकी...फिर हुआ शादी से इनकार, प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश

Wed, 22 Mar 2023 05:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
Cousin kills teenager for refusing to marry her in Unnao, Police arrested the accused
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में शौच गई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शादी से इन्कार करने पर उसके चचेरे भाई ने ही गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव भैंसई कोयल में रविवार सुबह शौच गई युवती आरती (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि रविवार रात को मृतका के चाचा कालीशंकर और दोनों बहनों से बात करने के बाद हकीकत सामने आई। घटना के बाद से कालीशंकर का बेटा राजेश भागा हुआ था। मोबाइल सर्विलांस पर लगाया, लेकिन वह बंद था। रविवार देर रात उसे पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्यारोपी राजेश ने बताया है कि आरती से करीब तीन साल से उसकी नजदीकी थी। एक साल पहले वह दिल्ली में अपनी बुआ के यहां चली गई थी। होली पर वह गांव आई, लेकिन उससे बात नहीं करती थी। उसने शादी को कहा तो आरती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया।

Trending Videos
Cousin kills teenager for refusing to marry her in Unnao, Police arrested the accused
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

इससे नाराज होकर उसने शौच के लिए गई आरती की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसई कोयल निवासी सबसुखलाल पासवान की बेटी आरती (20) रविवार सुबह 7:30 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

Cousin kills teenager for refusing to marry her in Unnao, Police arrested the accused
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

करीब एक घंटा तक न लौटने पर मां रामश्री ने छोटी बेटी गीता को देखने भेजा। कहीं न दिखने पर गीता लौट आई। इसके बाद बेटे अंकित को तलाशने के लिए भेजा। अंकित को घर से करीब 150 मीटर दूर सोनारन तैलइया के पास झाड़ी के पास बहन का शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cousin kills teenager for refusing to marry her in Unnao, Police arrested the accused
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

उसने पास जाकर देखा, तो सिर में कई वार थे और खून निकल रहा था। वह बिलखते हुए भागा और परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर एसओ बृजेश कुमार शुक्ला पहुंचे और जांच की। बाद में एएसपी शशिशेखर, सीओ विजय आनंद व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
Cousin kills teenager for refusing to marry her in Unnao, Police arrested the accused
unnao murder case - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। खोजी कुत्ता शव और आसपास कुछ दूर तक चक्कर लगाने के बाद रुक गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी शशिशेखर ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed