फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉयन सफारी में शेरों को नहीं मिल रही भरपेट खुराक, मदद के लिए कॉर्पोरेट, महिंद्रा ग्रुप ने की पहल

Wed, 23 Dec 2020 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Corporate, Mahindra Group takes initiative to help lions, Etawah Lion Safari
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में आर्थिक संकट से जूझ रहे इटावा सफारी में शेरों समेत बाकी जानवरों की मदद के लिए कॉर्पोरेट सेक्टर ने हाथ बढ़ाया है। महिंद्रा और हुंडई के जिले के डीलर पंकज तिवारी बबलू ने पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ अपने समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद महिंद्रा को पत्र भेजा है।
Corporate, Mahindra Group takes initiative to help lions, Etawah Lion Safari
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा जिले की कई हस्तियों ने सफारी प्रबंधन से संपर्क करके सहयोग की पेशकश की है। अमर उजाला में सफारी पर आए आर्थिक संकट और वन्यजीवों को गोद लेकर मदद पहुंचाने की व्यवस्था पर प्रकाशित खबर के बाद लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
Corporate, Mahindra Group takes initiative to help lions, Etawah Lion Safari
इटावा लायन सफारी
पंकज तिवारी ने बताया कि सफारी के निदेशक से संपर्क करके एक शेर को गोद लेने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उनका कहना है कि लायन सफारी जिले के साथ प्रदेश की शान है। सफारी के जानवरों को खुराक का संकट बेहद चिंतनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corporate, Mahindra Group takes initiative to help lions, Etawah Lion Safari
इटावा लायन सफारी - फोटो : amar ujala
उनका कहना है कि महिंद्रा समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद महिंद्रा को पत्र भेजकर उनसे सफारी के सभी शेरों को गोद लेने की अपील की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही समूह की तरफ से मदद मिल जाएगी। इसके अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर की कई अन्य बड़ी कंपनियों से सहयोग मांगा गया है। सफारी के निदेशक राजीव मिश्रा ने बताया कि सत्ता दल के प्रतिनिधियों ने भी मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिले के कई लोग सहयोग के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
Corporate, Mahindra Group takes initiative to help lions, Etawah Lion Safari
लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
सपा ने भी मदद को बढ़ाया हाथ
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने बताया कि सपा सरकार ने प्रदेश का नाम विश्व पटल पर दर्ज करवाने और यहां के लोगों को लायन सफारी जैसा पार्क देेने के लिए इसका निर्माण करवाया था। सरकार की उपेक्षा से सफारी में जानवरों को खाना भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हालात की जानकारी दी गई है। सफारी के निदेशक से जानवरों पर आने वाले खर्च का ब्योरा मांगा गया है। जल्द ही समस्या दूर की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed