फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमातियों के संपर्क में आए मदरसे के आठ छात्रों में कोरोना की पुष्टि, सभी की उम्र 12 से 22 वर्ष के बीच

Tue, 14 Apr 2020 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 14 Apr 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in eight madrasa students who came in contact with Jamati's
मदरसा जाने वाला रास्ता किया गया सील - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस धीरे धीरे उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी पैर पसार रहा है। सोमवार को जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 थी वो मंगलवार शाम को अचानक से 20 हो गई। जमातियों के संपर्क में आए मदरसे के आठ छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मदरसे के आसपास के इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है।
Corona infection confirmed in eight madrasa students who came in contact with Jamati's
इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : amar ujala
मदरसा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया मदरसा के आठ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की उम्र 12 से 22 साल के बीच की है। यहां की मस्जिद और मदरसा में पहुंचे जमातियों के संपर्क में आने से इनमें संक्रमण फैला है।

 
Corona infection confirmed in eight madrasa students who came in contact with Jamati's
मौके पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : amar ujala
तीन दिन पहले मदरसा छात्रों और मजदूरों समेत 34 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम नेे क्वारंटीन कर नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल पनकी भेजा था। अब आठ छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें सीएचसी सरसौल भेज दिया गया है। शहर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona infection confirmed in eight madrasa students who came in contact with Jamati's
युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार से ही कोरोना की जांच शुरू हुई है। पहले दिन 43 सैंपल लिए गए, लेकिन देर रात तक सभी की जांचें पूरी नहीं हुईं। मंगलवार को 31 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, बाकी सैंपलों की दोबारा जांच की गई तो इनमें से आठ सैंपल पॉजिटिव निकले।

 
विज्ञापन
Corona infection confirmed in eight madrasa students who came in contact with Jamati's
इलाके में पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
मंगलवार को 12 नए सैंपल जांच के लिए और लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने आठ के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला को अवगत करा दिया गया है। एसजीपीजीआई और मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के बाद मंगलवार को शहर में नौ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक की मौत हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed