फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांप्रदायिक सौहार्द: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, सभी धर्मों के भाइयों को बांधी राखियां, देखें फोटोज

Fri, 01 Sep 2023 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 09:24 AM IST
विज्ञापन
Communal Harmony, Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm, Rakhis tied to brothers of all religions, Photos
कानपुर में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। घेवर की मांग ज्यादा रही। कई जगह सुबह सुबह ही बहनों ने भाई को तिलक कर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। हैलट में भर्ती मरीजों के भाई या बहनों ने राखी बांधी।



बाल रोग विभाग में भर्ती बच्चों ने भी राखी बांधी। और मिठाई खाई। इसी तरह गुरुद्वारा नवाबगंज बाबाजी की रसोई की ओर से हैलट अस्पताल में रक्षाबंधन को लेकर निशुल्क भोजन कराया गया। सरदार मान सिंह बग्गा ने बताया कि सात साल से रोजाना लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

बस चालकों और परिचालकों को बांधी राखी
यात्री जन कल्याण समिति की ओर से झकरकटी बस अड्डे पर महिला पदाधिकारियों ने चालक, परिचालक, सफाई योद्धा एवं सुरक्षा कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। पुलिस अधिकारियों को भी रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मंजू पांडे, विकास अग्रवाल, रामानुज तिवारी व अन्य मौजूद रहे।

Communal Harmony, Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm, Rakhis tied to brothers of all religions, Photos
कानपुर में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
वहीं, चमनगंज निवासी कक्षा 4 में पढ़ने वाली आयशा राशिद ने भाई रमीज बख्तावर और रतनलाल नगर निवासी इशिता मैकार्टिस ने अपने भाइयों यशजूड, प्रांशु, मॉन्टी, सुमित, अनुराग व विंसेट की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। इशिता की मां मरियम मैकार्टिस भी अपने भाइयों के राखी बांधती हैं।

Communal Harmony, Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm, Rakhis tied to brothers of all religions, Photos
कानपुर में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

भाई बहन का रिश्ता बेहद पाक
आयशा ने कहा कि, राखी भइया की लंबी उम्र के लिए बांधते हैं। अम्मी ने शीर कोरमा भी बनाया था, और भाईजान ने बड़ा गिफ्ट भी दिया। इरफान की बहन उज्मा सोलंकी 10 साल से गुमटी निवासी कंवलजीत सिंह के राखी बांध रही हैं। उनका कहना है कि भाई बहन का रिश्ता बेहद पाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Communal Harmony, Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm, Rakhis tied to brothers of all religions, Photos
कानपुर में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

हर धर्म के भाइयों-बहनों में रहा उत्साह
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के तत्वावधान में अल्पसंख्यक समाज की बहनों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा को तिलक लगाकर राखी बांधी। कार्यक्रम में बहन फरिया सिद्दीकी, अनमीत कौर, अनु शरणजीत कौर, सोनी, आंचल जैन, जतिंदर कौर प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

विज्ञापन
Communal Harmony, Raksha Bandhan celebrated with enthusiasm, Rakhis tied to brothers of all religions, Photos
कानपुर में रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

खान-पान का भी रखा ध्यान
रक्षाबंधन पर कई जगह मजहबी एकता की मिसाल नजर आई। जहां अलग-अलग धर्मों के भाई-बहन सालों से रक्षाबंधन मना रहे हैं। सिर्फ राखी ही नहीं बांधी बल्कि सेंवई, केक, शीर कोरमा भी बना। गुरदीप कौर ने बताया कि एक दिन होता है, जब हम भाई बहन साथ रहते हैं। सिर्फ राखी ही नहीं बांधते बल्कि ज्यादा समय बिताते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed