फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नमरा हत्याकांडः पहली पत्नी से नजदीकी और नमरा पर शक ने बोये कलह के बीज, पांच नंबर खोल सकते हैं कई राज

Thu, 09 May 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 May 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Coaching instructor shahwan and his wife namra's murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 612 में कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान ने अपनी पत्नी नमरा खान की हत्या कर दी थी। फिर खुद सल्फास खाकर खुदकुशी की थी। मामले में नमरा के पिता ने सहवान सहित उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में नमरा पर शक और पहली पत्नी व बच्चों से बढ़ती नजदीकी से मोहम्मद सहवान और नमरा के रिश्ते में खटास आई। जिससे पारिवारिक कलह पनपती गई।
Coaching instructor shahwan and his wife namra's murder case
समराना, नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिम ट्रेनर से नमरा की बात होती थी। इसका सहवान विरोध करता होगा। जिससे दोनों के बीच लड़ाई होती थी। जिम ट्रेनर ने फोन पर बताया कि सहवान और नमरा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि दोनों में सामान्य बातें ही होती थीं।

 

Coaching instructor shahwan and his wife namra's murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सहवान अपनी पहली पत्नी समराना और बेटी अंसरा व बेटे अयान से लगातार मिलता था और फोन पर बात भी करता था। इसका नमरा विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक शक में सहवान ने गुस्से में नमरा को मार डाला। चूंकि उसको नमरा से बहुत प्रेम था, इसलिए अफसोस में खुदकुशी कर ली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coaching instructor shahwan and his wife namra's murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस की अब तक की जांच में यही निष्कर्ष निकला है कि नमरा पर शक और पहली पत्नी व बच्चों से बढ़ती नजदीकी से मोहम्मद सहवान और नमरा के रिश्ते में खटास आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संबंधित लोगों से पूछताछ में भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया हो और इसमें कोई और शामिल हो।

 
विज्ञापन
Coaching instructor shahwan and his wife namra's murder case
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा के पिता शहंशाह बुधवार को कल्याणपुर थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ अजय कुमार से नमरा के मोबाइल की कॉल डिटेल के बारे में जानकारी ली। इसमें चार पांच नंबर ऐसे मिले जिन पर लगभग रोज बातें होती थीं। इसमें एक नंबर छोड़कर बाकी सभी नमरा के परिजनों के हैं। जिसमें उसकी बहन खुशी व अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed