फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस गेस्ट हाउस में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी थी, वहीं से आने लगीं दूल्हे की धुनाई की आवाजें

Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 May 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry
डेमो पिक
बड़ी धूम-धाम से हिमाचल प्रदेश से यूपी फर्रुखाबाद जिले में एक बरात आई। बरातियों का खूब आदर सत्कार भी किया गया। नाच-गाने के साथ ही बरातियों ने खाना खाया। इसके साथ ही शादी की रस्में शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाल का, दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया तो पूरा गेस्ट हाउस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जयमाल की रस्म पूरी होने के थोड़ी ही देर बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे अफरातफरी मच गई। जिस गेस्ट हाउस में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी थी उसी में दूल्हे की धुनाई की आवाजें आ रही थीं।
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की मंगलवार रात गेस्ट हाउस में बरात आई। हिमाचल प्रदेश के जनपद सोनल के गांव नालागढ़ निवासी के बेटे दूल्हा का द्वारचार हुआ। जयमाल की रस्म अदा की गई।
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry
डेमो पिक
इसके बाद चढ़ावे का जेवर मंगाया गया। दूल्हे पक्ष से दिया गया जेवर आर्टिफिशियल देख युवती के परिजन भड़क गए। मामला तूल पकड़ने पर गुस्साए युवती पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित परिजनों की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry
डेमो पिक
सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के वापस जाते ही फिर बात बिगड़ गई।
विज्ञापन
Bride denied to marry Seeing Fake jewelry
डेमो पिक
मारपीट में दूल्हा, उसके पिता, भाई व बहन घायल हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में दोनों पक्षों में शादी न करने पर समझौता हुआ और बिना दुल्हन के बरात लौट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed