मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव उपचुनाव में कानपुर की गोविंदनगर विधानसभा सीट को किसी भी सूरत में जीतना चाहते हैं। सोमवार को शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में 500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद उपचुनाव के लिए बनाई गई कोर कमेटी की बैठक में उन्होेंने कहा कि पिछली बार मतदान का प्रतिशत कम था।
2 of 5
सीएम का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इस बार गलतियों को सुधार कर काम करना है। योगी ने कहा कि जीत का अंतर पिछली बार से ज्यादा होना चाहिए। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 70 हजार वोटों से जीत हासिल हुई थी। योगी ने कहा कि इस बार जीत का अंतर एक लाख से भी अधिक होना चाहिए।
3 of 5
सीएम का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
यह तभी होगा जब बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत होगी। उन्होंने पिछड़ा, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारियों से कहा कि इस चुनाव में बड़ी भूमिका निभानी है। 11-11 लोगों की टीम बनाकर बिरादरी से जुड़े लोगों का सम्मेलन किया जाए।
4 of 5
सीएम का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
हर सप्ताह अलग-अलग क्षेत्रों में सम्मेलन हों। अल्पसंख्यक मोर्चे के लोगों को निर्देश मिला है कि वे सम्मेलन में तीन तलाक पीड़ित महिलाओं को भी लाएं। उनकी बात सुनें, समस्या का समाधान कराएं।
5 of 5
सीएम का कानपुर दौरा
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सरकार ने ऐसी महिलाओं के लिए जो कुछ किया है, उसकी जानकारी दें। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मतदान स्थल तक लाने की योजना पर अभी से काम किया जाए।