फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा आरती कर सीएम योगी बोले मां गंगा की कृपा से सफल रहा 23 बच्चाें को सुरक्षित निकालने का ऑपरेशन

Fri, 31 Jan 2020 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jan 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said, operation successful by the blessing of mother Ganga, to remove 23 children safely
मां गंगा की आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर आए थे तो उन्होंने संदेश दिया था कि गंगा को अविरल और स्वच्छ करने के लिए लोगो के साथ जुड़ें।


 
CM Yogi said, operation successful by the blessing of mother Ganga, to remove 23 children safely
अटल घाट पर गंगा आरती करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी बोले गंगा यात्रा की शुरूआत में मौसम खराब था लेकिन यात्रा के साथ मौसम भी सुहाना हो गया। मुझे कल वास्तव में बहुत चिंता थी। फर्रूखाबाद में एक दरिंदे ने 23 बच्चों का अपहरण कर लिया था। मां गंगा के आशीर्वाद से ऑपरेशन सफल रहा। आदरणीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी चिंता कर रहे थे।

 
CM Yogi said, operation successful by the blessing of mother Ganga, to remove 23 children safely
गंगा आरती के बाद सीएम ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
मुझे खुशी है कि सभी बच्चों को सकुशल बचा कर दरिंदे को पुलिस ने मार गिराया। आज के समागम के प्रष्ठभूमि भी मां गंगा के आशीर्वाद से सफल हुआ। उन्होंने कहा 5 दिनों में गंगा जी की 1338 किलोमीटर की यात्रा का समागम आज कानपुर में हुआ है। हम गंगा के किनारे केमिकल आधारित खेती को प्राकृतिक खेती में बदलेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said, operation successful by the blessing of mother Ganga, to remove 23 children safely
गंगा आरती एवं पूजन के लिए तैयार किया गया मंच - फोटो : अमर उजाला
हम सबको गंगा के साथ दिल से जुड़ना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन कार्यक्रम में सभी लोगो को शपथ दिलाकर गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को संकल्प कराया। उन्होंने कहा मां गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए खुद प्रयास के साथ लोगो को भी गंगा में गंदगी नही डालने दूंगा।

 
विज्ञापन
CM Yogi said, operation successful by the blessing of mother Ganga, to remove 23 children safely
गंगा यात्रा को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह - फोटो : अमर उजाला
गंगा यात्रा के समागम कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोले हुए कहा कि गंगा यात्रा पर सवाल उठाना बहुत ही गलत है। यह सैफई महोत्सव नही है। यह मां गंगा को अविरल निर्मल बनाने की महायात्रा है। आज हम लोगो को संकल्प लेना है कि गंगा किनारे रहने वाले लोग श्रद्धा से गंगा को स्वच्छ बनाने के साथ आरती भी करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed