कानपुर: अटल घाट पर पहुंचे सीएम योगी ने किया गंगा यात्रा का स्वागत, धूमधाम से हुआ आरती एवं पूजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के अटल घाट पर शुक्रवार को आने वाली गंगा यात्रा के समापन अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों का जमावड़ा रहा। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा सरकार से जुड़े करीब आठ मंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कई वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, गंगा विचार मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री मोती सिंह, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश राज्य जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, मंत्री नीलकंठ, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव औलख, मंत्री विजय कश्यप, कपिल अग्रवाल, मंत्री नीलिमा कटियार ने अटल घाट पहुंच गंगा आरती एवं पूजन किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
भाजपा संगठन से
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पार्टी से जुड़े सभी विधायकाें ने गंगा यात्रा का स्वागत कर आरती एवं पूजन किया।