{"_id":"5c0298bbbdec22418e1adb43","slug":"cm-yogi-and-bjp-minister-s-statement-on-lord-hanuman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के बयान के बाद केन्द्रीय मंत्री ने बताया 'हनुमान जी के ननिहाल का पता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के बयान के बाद केन्द्रीय मंत्री ने बताया 'हनुमान जी के ननिहाल का पता'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान जी को दलित बताने के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हनुमान जी के ननिहाल का पता बताया है। इस दौरान राज्य मंत्री ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर भी एक बयान दिया। राहुल गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि 2019 के चुनाव में पता नहीं चलेगा विपक्षी कहां गायब हो गए।
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी द्वारा हनुमान जी को दलित बताने के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हनुमान जी का ननिहाल बक्सर में बताया है। आपको बता दें कि बक्सर चौबे का संसदीय क्षेत्र है।
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने शनिवार को यहां हैलट में सुपर स्पेशिएलटी हॉस्पिटल के निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताया कि बक्सर में अंजना सरोवर है। श्रीराम को धनुष की ट्रेनिंग विश्वामित्र ने बक्सर क्षेत्र में दी थी। ताड़का वध भी वहीं हुआ। पत्रकारों ने जब भगवान राम की जाति के संबंध में पूछा तो बोले कि भगवान की कोई जाति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा। कोर्ट से मांग है कि इस संबंध में जल्दी फैसला सुना दिया जाए। इसके साथ ही पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के संबंध में उन्होंने कहा कि वह नाटक करना बंद करें और पाकिस्तान आना-जाना छोड़ें, जोड़-तोड़ न करें।
विज्ञापन
डेमो पिक
चौबे ने कहा कि जिस रूप में सर्जिकल स्ट्राइक उनकी सरकार में हुई वैसी पहले कभी नहीं की गई। राहुल गांधी के बयान के सवाल पर बोले कि वर्ष 2019 के चुनाव में पता नहीं चलेगा विपक्षी कहां गायब हो गए।