फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधायक से बोले सीएम ‘कविता बहुत लिखते हो’,फिर कुछ ऐसा रहा MLA श्यामप्रकाश का Reaction

Sun, 03 Jun 2018 06:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Hardoi on saturday
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के हरदोई जिले में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश से फूल लेते समय कहा ‘कविता बहुत लिखते हो’। भाजपा विधायक ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर संगठन और संघ के आगे मुख्यमंत्री को असहाय बताया था। ऐसे में सीएम ने इस एक लाइन में ही मानो उन्हें कोई संदेश दे दिया।


 

 

Trending Videos
CM Yogi Adityanath in Hardoi on saturday
हरदोई में सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री, ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम की शुरुआत में गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश को मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें पुष्प भेंट करने के लिए कहा गया।

 

CM Yogi Adityanath in Hardoi on saturday
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

श्याम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को फूल भेंट किए। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कहा, आजकल कविताएं बहुत लिखते हो। इस पर श्याम प्रकाश मुस्कराए और फिर वापस जाकर बैठ गए। हालांकि जब मुख्यमंत्री श्याम प्रकाश से मुखातिब हुए तो हर किसी की निगाह उन्हीं पर लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Hardoi on saturday
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

दरअसल गुरुवार को कैराना और नूरपुर उपचुनाव के परिणाम आने के बाद विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर कविता पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ और संगठन के आगे असहाय बता अध्यक्ष के भ्रष्ट होने की बात कही थी। विधायक की इस पोस्ट पर नया विवाद शुरू हो गया था। माना जा रहा था कि इसको लेकर सार्वजनिक तौर पर भी मुख्यमंत्री या संगठन की ओर से बयान आ सकता है। 
 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed