{"_id":"5da881538ebc3e013b286924","slug":"cm-bhupesh-baghel-attacked-on-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, कहा भाजपा मेें हिटलर के शासन काल का राष्ट्रवाद लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, कहा भाजपा मेें हिटलर के शासन काल का राष्ट्रवाद लागू
Thu, 17 Oct 2019 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में भाजपा पर बरसे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में महात्मा गांधी का अहिंसात्मक राष्ट्रवाद देश में लागू था जबकि भाजपा की सरकार मेें हिलटर के शासन काल का राष्ट्रवाद देश में लागू किया जा रहा है। जिससे आम जनता परेशान है। भगवान श्रीराम का नाम शुभ कार्य के लिए हर कार्य में लिया जाता है।
जनसभा को संबोधित करते भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के नेता चुनाव व वोट की राजनीति के लिए भगवान राम का नाम लेते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2500 रुपये कुंतल धान किसानों से खरीदा जा रहा है। भाजपा सरकार में हिम्मत हो तो इस भाव मेें किसानों से धान खरीद के दिखाए। मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रंजना पांडेय के समर्थन में मऊ क्षेत्र के लालता रोड में आयोजित जनसभा में बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने कहा कि आज आम जनता से लेकर किसी की नहीं सुनी जा रही है।
भाजपा पर भूपेश बघेल ने बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा को बढ़ा दिया जा रहा है। महात्मा गांधी गरीबों के लिए कार्य करते रहे उनके हित के लिए आंदोलन करते रहे है। जबकि भाजपा सरकार में गरीबों के हित के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। भारत में श्रीराम की संस्कृति घर-घर में बसी हुई है। हर शुभ कार्य में श्रीराम का नाम लेते है। भगवान श्रीराम चित्रकूट में वनवास काल में रहे । इस धरती पर आकर वह धन्य हो गए। भगवान श्रीराम का छत्तीगढ़ से भी नाता है। राम की माता कौशल्या छत्तीगढ़ की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
इस नाते से श्रीराम छत्तीगढ़ के भांजे है। भारत देश में संस्कृत है कि भांजे को पूज्य मना जाता है। मामा चाहे जितने बडे़ हो पर भांजे के पैर छूते हैं। कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार 25 सौ रुपये में एक कुंतल चावल किसानों से लेने का कार्य करती है । गरीबों को पट्टे दिए जा रहे है। तेंदू पत्ता तोड़ने वाले मजदूरों के हित के लिए कार्य किया। भाजपा सरकार में हिम्मत हो तो करके दिखाएं। जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो कहा जा रहा कि बहुत कार्य किया।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : अमर उजाला
सच्चाई यह है कि उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या बंगला देश से भी अधिक है। गरीबों बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिलता। जबकि छत्तीसगढ़ में सभी को 25 किलो चावल राशन काल में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहती रही कि स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सभी के खाते में 15 लाख रुपये भेजे जाए पर ऐसा नही किया गया। सभा को मानिकपुर विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक राम सिंह, संपत पाल, कुशल पटेल, पंकज मिश्रा व कृष्ण कुमार सिंह आदि ने भी संबोधन किया।