{"_id":"685b7c36dd97e7706804e075","slug":"class-12-student-kills-mother-after-being-stopped-from-playing-loud-music-in-kanpur-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नाबालिग छात्र ने किया मां का कत्ल...बेड में भरी लाश, कातिल बेटे ने बताई पूरी कहानी; किस वजह से बढ़ी थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाबालिग छात्र ने किया मां का कत्ल...बेड में भरी लाश, कातिल बेटे ने बताई पूरी कहानी; किस वजह से बढ़ी थी बात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:33 PM IST
सार
कानपुर में तेज गाना बजाने से रोकने पर 12वीं के छात्र ने अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने दीवान (बेड) के अंदर लाश को छिपा दिया। पुलिस आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
1 of 8
नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। तेज आवाज में गाना सुन रहे नाबालिग बेटे को टोकना मां के लिए मौत का सबब बन गया। मां ने आवाज धीमी करने को कहा तो गुस्साए 12वीं के छात्र ने पहले मां से बदजुबानी की। फिर जब मां ने उसे दो थप्पड़ मारे तो नाराज छात्र ने मां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया।
छोटा भाई जब स्कूल से लौटा तो उसकी नजर अधखुले दीवान में पड़ी मां पर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उसने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया। वारदात मंगलवार दोपहर को रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई।
2 of 8
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवक के साथ लिवइन में रह रही थी महिला
35 वर्षीय महिला लंबे समय से मार्केटिंग का काम करने वाले एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके पति की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 17 और 15 साल के दो बेटे हैं।
3 of 8
मृतक महिला का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा बेटा इलाके के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट और छोटा नौवीं का छात्र है। छोटे बेटे के मुताबिक, साथ में रहने वाला युवक काम के सिलसिले में अक्सर बाहर ही रहता है। मंगलवार को वह बरेली में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवान से बाहर लटक रहा था मां का दुपट्टा
छोटे बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह वह स्कूल गया था, जबकि बड़ा भाई और मां घर पर थे। शाम करीब चार बजे वह कॉलेज से लौटा तो मां को कई बार आवाज दी, लेकिन वह नहीं दिखाई दी। मां को ढूंढता हुआ कमरे में पहुंचा तो सामने रखे दीवान से उनका दुपट्टा बाहर लटक रहा था।
विज्ञापन
5 of 8
दीवान में मिला महिला का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीवान भी अधखुला था। उसे खोला तो मां को लंबी सांसें भरते देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग आए और महिला को अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।