फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घाटमपुर में गरजे सीएम योगी, बोले- विकास सबका करेंगे लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे

Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath in kanpur ghatampur lok sabha election 2019
कानपुर देहात के घाटमपुर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : MYogiAdityanath
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कानपुर देहात के घाटमपुर में पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षियों पर जमकर सियासी तीर चलाए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अबकि बार पहला ऐसा चुनाव है जब प्रत्याशी मौन हो गया है और देश का जागरुक मतदाता देश के लिए चुनाव लड़ रहा है।


सीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 का वो समय जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने शपथ ली और जो वादे किए थे। उससे पहले के प्रधानमंत्रियों के वादे भी याद कीजिए और दोनों में तुलना कीजिए। स्थिति स्वत: स्पष्ट हो जाएगी कि कौन साम्प्रदायिक है और कौन राष्ट्रवादी है।
Chief Minister Yogi Adityanath in kanpur ghatampur lok sabha election 2019
कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी बोले कि कांग्रेस सरकार जाति विशेष वर्ग के पक्ष में ही बोलती आई है, जबकि मोदी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रही है। मंच पर गरजते हुए सीए बोले कि विकास सबका करेंगे लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे। 

मोदी जी ने कहा था कि मेरी सरकार देश में कोई भी योजना मत या जाति देखकर उसका लाभ नहीं देगी बल्कि प्रत्येक गरीब को, महिलाओं को, नौजवों को, जरूरतमंदों को योजना का लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने जो कहा वो किया। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब देश के अंदर हर गरीब के पास अपना मकान है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed