{"_id":"5dbdbe898ebc3e93d56ce302","slug":"chhath-puja-2019-celebration-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, आप भी देखें आस्था की मनमोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा: व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, आप भी देखें आस्था की मनमोहक तस्वीरें
Sat, 02 Nov 2019 11:25 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
छठ व्रत पूजा के तीसरे दिन शनिवार को पूर्वांचल और बिहार की महिलाओं ने घाटों पर पूजा अर्चना कर कोसी भरी। डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। रविवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। कानपुर में पनकी नहर, अर्मापुर, सीटीआई, विजय नगर, शास्त्री नगर, सेंट्रल पार्क, बर्रा, गुजैनी, मेहरबान सिंह का पुरवा, गोला घाट, गंगा बैराज, सिद्धनाथ आदि घाटों पर बने कृत्रिम तालाबों में छठ मइया की पूजा करने वाली महिलाओं की भीड़ जुटी।
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
सूर्यास्त से एक घंटे पहले ही फल, फूल, पुआ, पूड़ी, ठेकुआ और पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप लेकर घाटों और कृत्रिम तालाबों पर पहुंची महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजन सामग्री चढ़ाई और छठ मइया की आरती उतारी। इसके बाद मांग में सिंदूर भरकर सूर्य की आराधना के लिए सूप में नारियल और दीपक रख कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। ढोल, नगाड़े और टोली के साथ आए परिवार के अन्य सदस्यों ने मन्नत की कोसी भरी और बच्चों की लंबी आयु की कामना छठ मइया से की।
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
कई परिवारों ने मन्नत कर प्रसाद चढ़ाकर सूर्य की आराधना की। पूजा के बाद महिलाएं गीत गाते हुए परिवार के सदस्यों के साथ अपने-अपने घरों को लौट गईं। उधर, अर्मापुर नहर और पॉवर हाउस घाट में तो लग रहा था कि पूरा बिहार आ गया हो। हर कोई अपने सिर पर पूजन की डलिया रखकर चल रहा था। वहीं, महिलाएं पूर्ण शृंगार कर छठ मइया के गीत गाते हुए चल रही थीं। शास्त्री नगर, विजय नगर, पांडुनगर, डबल पुलिया, अर्मापुर इस्टेट में जाम की स्थिति रही। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद तो जाम की स्थिति और विकट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
जेटू पार्क विजय नगर में भी हुई छठ पूजा
विजय नगर स्थित जेटू पार्क में छठ पूजा मिसाल बनी। क्षेत्रीय विकास समिति और मोहल्ले के लोगों ने पार्क में कृत्रिम तालाब बनाया। यहां महिलाओं ने ड्रूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पार्क में विजय नगर, शास्त्री नगर, डबल पुलिया, काकादेव, रावतपुर गांव की महिलाएं पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं। पार्षद घनश्याम गुप्ता की देखरेख में पूजा संपन्न हुई।

रात भर हुआ भजन-कीर्तन
घाटों पर छठ पूजा के बाद महिलाओं ने घर के आंगन में आटे की चौक डाल कर छठ मइया का पाटा रखा। इसके बाद नई साड़ी से मंडप सजाकर उसमें पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप रख कर गन्ने से सजाया। इसके बाद रात भर छठ के गीत और भजन गाए।